वाराणसी के हॉटस्पॉट क्षेत्र मदनपुरा में गरुड़ ड्रोन से सैनिटाइजेशन का काम शुरू हो गया है। दिल्ली से ड्रोन और छत्तीसगढ़ से बैटरी आने के बाद सात सदस्य हरीहरन की टीम ने मदनपुरा इलाके से सैनिटाइजेशन का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
2 of 5
टीम ने बताया कि ड्रोन में 10 लीटर की टंकी है, जिसमें दवा भरी जाती है। इससे 20 किमी एरिया(क्षेत्रफल) में दवा का छिड़काव किया जाएगा। ड्रोन को जमीन से तीन से चार मीटर तक ऊपर उड़ाकर दवा का छिड़काव किया जा रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
दवा छिड़कने के लिए नौ लीटर पानी में एक लीटर दवा मिलाई जाती है। प्रशासन के पास अभी दो ड्रोन हैं, जिनसे काम लिया जा रहा है।
4 of 5
नगर स्वास्थ्य अधिकारी रामसकल यादव ने बताया कि पहले हॉटस्पॉट वाले इलाके मदनपुरा, नक्खीघाट, बजरडीहा, लोहता, गंगापुर में ड्रोन से छिड़काव कराया जा रहा है। इसके बाद दूसरे इलाकों में दवा से छिड़काव कराया जाएगा।
पेट्रोल से चलने वाले ड्रोन एक बार में 10 लीटर सोडियम हाइपोक्लोराइट का घोल लेकर आधे घंटे उड़ान भरेगा। दरअसल हवाई मार्ग से सैनिटाइजेशन के लिए नगर निगम, स्मार्ट सिटी लिमिटेड और गरुड़ एयरोस्पेस चेन्नई के बीच करार हुआ है। लेकिन लॉजिस्टिक की समस्या के चलते देरी हुई है।