फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में बाढ़ का हाल: तीन सेमी प्रतिघंटा की रफ्तार से कम हो रही गंगा, गंदगी और गाद से लोग परेशान

Thu, 26 Sep 2019 02:07 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
गंगा में कम हो रहा पानी। - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश, राजस्थान और पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से उफनाई गंगा का जलस्तर कम होने लगा है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार बुधवार की सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 70.80 मीटर दर्ज किया गया। जो अब खतरे के निशान से 46 सेंटीमीटर नीचे है। गंगा और वरुणा के जलस्तर में कमी तो हो रही है। लेकिन बाढ़ में अब भी कई निचले इलाके के लोग फंसे हुए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
पिछले 48 घंटे में बाढ़ का पानी तेजी से उतरने लगा है। तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोग अब धीरे-धीरे घरों की ओर लौटने भी लगे हैं। जलस्तर कम होने से प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है। तटवर्ती इलाकों में बाढ़ उतरने के बाद संक्रामक रोग और जर्जर मकानों के ढहने का खौफ भी अब जनता को सताने लगा है।
विज्ञापन

3 of 6
आयोग के मुताबिक गंगा तीन सेमी घंटा की रफ्तार से घट रही हैं। 12 बजे तक गंगा का जलस्तर घट कर 70.62 मीटर था। संभावना है कि जलस्तर इसी तरह से कम होता रहा तो चंद घंटों के बाद गंगा चेतावनी बिंदु 70.26 से नीचे चली जाएंगी।

4 of 6
फसलें खराब
तटवर्ती इलाकों में बाढ़ की वजह से खेत खलिहानों में आया पानी काफ ी धीमी गति से कम हो रहा है। जिन इलाकों में पानी कम हुआ है वहां फसल कुछ हद तक सुरक्षित है। जहां पानी काफ ी समय से लगा हुआ है वहां पर फ सलें खराब हो चुकी हैं।
विज्ञापन

5 of 6
घरों में सफाई शुरू
गंगा में जलस्तर में घटाव पर होने से लोगों को सहूलियत तो मिली, लेकिन घरों गलियों में सड़कों पर गाद भर जाने से उनको दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। दवा का छिड़काव नहीं होने से बीमारियों को भी फैलने का डर बन गया है। सामने घाट इलाके में मारुति नगर पटेल नगर गायत्री नगर हरिओम नगर सहित अन्य गांवों में बाढ़ का पानी निकलने के लिए जगह नहीं होने के कारण अभी भी फैला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इसके कारण पूरे इलाके में जगह-जगह बदबू व गंदगी से लोगों का रहना दुश्वार हो गया है। मारुति नगर के रहने वाले दिवाकर सिंह, राजेश सिंह और प्रदीप सिंह ने बताया कि घरों की सफाई कर हम लोग रहने की तैयारी कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें