शिवभक्तों पर हुई पुष्पवर्षा
मुस्लिम समुदाय के लोगों ने गोदौलिया से लेकर से काशी विश्वनाथ मंदिर तक कतार बंद होकर खड़े लोगों पर फूलों की बारिश करते हुए ओम नमः शिवाय नारे का जयघोष लगाया। बड़ी संख्या में पहुंचे मुस्लिम महिला और पुरुषों ने शिव भक्तों पर फूलों की बारिश करते हुए यह संदेश देने की कोशिश की कि देश में ईद, दिवाली, होली और महाशिवरात्रि जैसे महापर्व साथ मिलकर मनाए जाते हैं।