फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: गंगा चेतावनी बिंदु से 16 सेमी ऊपर, खतरे के निशान से सिर्फ 88 सेमी नीचे; घरों में घुसा बाढ़ का पानी

Thu, 03 Sep 2026 10:43 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में गंगा- वरुणा का हर घंटे पानी बढ़ रहा है। गंगा चेतावनी बिंदु से 16 सेमी ऊपर बह रही। अब पानी खतरे के निशान से सिर्फ 88 सेमी नीचे है। गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता फिर बढ़ गई है।
विज्ञापन
1 of 11
वाराणसी में बाढ़ से दुश्वारियां - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
गंगा और वरुणा के बढ़ते जलस्तर ने बुधवार को शहर से लेकर गांवों तक चिंता बढ़ा दी। गंगा शाम चार बजे 70.42 मीटर पर पहुंच गई, जो चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर से 16 सेंटीमीटर ऊपर है। दूसरी ओर, वरुणा के तटवर्ती इलाकों में पानी घरों तक पहुंच गया है। हिदायत नगर और तालीमन नगर में कई घरों में पानी घुस गया, जबकि नक्खी घाट और दीनदयालपुर के राहत शिविरों में प्रभावित परिवारों की संख्या बढ़ती गई। 

इसे भी पढ़ें; वाराणसी में बाढ़: पीएम मोदी ने डीएम से फोन पर ली जानकारी, राहत शिविरों की व्यवस्थाओं पर की चर्चा
विज्ञापन

2 of 11
वाराणसी में बाढ़ से दुश्वारियां - फोटो : अमर उजाला
शहर में अस्सी से सामनेघाट और डोमरी तक गंगा का पानी आबादी और निचले इलाकों की ओर बढ़ रहा है। वहीं, 12 घंटे में कानपुर बैराज से करीब 6 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया जो तीन दिन में पहुंचेगा। गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता फिर बढ़ गई है। अस्सी घाट पर सुबह-ए-बनारस मंच के ऊपर करीब पांच फीट पानी भर गया है। 
विज्ञापन

3 of 11
वाराणसी में बाढ़ से दुश्वारियां - फोटो : अमर उजाला
प्रशासन ने बैरिकेडिंग कर लोगों का प्रवेश बंद कर दिया है। पुराने अस्सी घाट की तरफ पानी सड़क की ओर बढ़ रहा है। नगवा नाले के आसपास भी पानी धीरे-धीरे बढ़ रहा है। नगवा रामेश्वर मठ के पीछे जाने वाले रास्ते पर पानी बढ़ने लगा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, जलस्तर इसी तरह बढ़ा तो नगवा सोनकर बस्ती और हरिजन बस्ती के दर्जनभर परिवारों को राहत शिविर में जाना पड़ सकता है।

4 of 11
वाराणसी में बाढ़ से दुश्वारियां - फोटो : अमर उजाला
गंगोत्री बिहार कॉलोनी की लेन नंबर एक के नीचे तक गंगा का पानी पहुंच गया है। सामनेघाट में अघोर आश्रम के पास निचले हिस्से में पानी है। सामनेघाट तिराहे से पीएसी कैंप जाने वाले मार्ग पर भी पानी ऊपर की ओर बढ़ रहा है। सामनेघाट जज गेस्ट हाउस और नए पक्के घाट के सामने बनी बारादरी पानी में डूब गई। 
विज्ञापन

5 of 11
वाराणसी में बाढ़ से दुश्वारियां - फोटो : अमर उजाला
अस्सी, रविदास और तुलसी घाट पर स्नान पर प्रतिबंध के बाद कई बाहर से आए श्रद्धालु सामनेघाट के नए पक्के घाट पर स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। ज्ञान प्रवाह नाला पानी से भरने के बाद चैनल गेट बंद कर कॉलोनियों की ओर आने वाले पानी को मोटर पंप से निकालने की व्यवस्था की गई है। गढ़वाघाट आश्रम के सामने पक्के घाट की मढ़ी भी पानी में डूब गई।
विज्ञापन

6 of 11
वाराणसी में बाढ़ से दुश्वारियां - फोटो : अमर उजाला
डोमरी में पौधों तक पहुंचा पानी, रमना में फसल डूबने का खतरा
गंगा का बढ़ता पानी डोमरी में नगर निगम की ओर से लगाए गए पौधों तक पहुंच गया है। मियावाकी क्षेत्र पूरी तरह बाढ़ की चपेट में है। लाखों पौधे लगाए गए इस क्षेत्र में अब चारों तरफ पानी नजर आ रहा है। छोटे पौधे पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। रमना गांव में गंगा किनारे किसानों की तैयार सब्जियों की फसल में पानी घुसने लगा है। वरुणा नदी की बाढ़ से बेदौली, कोटवा और टड़िया के किनारे भी किसानों की फसल पानी में डूब गई है। 
विज्ञापन

7 of 11
वाराणसी में बाढ़ से दुश्वारियां - फोटो : अमर उजाला
चिरईगांव में दलित बस्ती तक पहुंचने को पानी, प्रशासन ने शुरू की तैयारी
चिरईगांव के रामपुर में सोता के दूसरे सिरे पर स्थित दलित बस्ती के करीब बाढ़ का पानी पहुंच गया है। निचले हिस्से में होने के कारण यहां पानी पहले पहुंचने की आशंका है। करीब आधा दर्जन परिवारों के सामने घर छोड़ने का संकट खड़ा हो गया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिया सैनी ने क्षेत्र का दौरा कर पानी बस्ती में प्रवेश करने से पहले परिवारों को राहत शिविर में पहुंचाने के निर्देश दिए। रामपुर प्राथमिक विद्यालय की सफाई, गद्दे और खाद्य सामग्री की व्यवस्था करने को कहा गया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित किसानों और पशुपालकों से भी मुलाकात की।

8 of 11
वाराणसी में बाढ़ से दुश्वारियां - फोटो : अमर उजाला
वरुणा किनारे घरों में घुसा पानी, राहत शिविरों में बढ़ी भीड़
वरुणा नदी का पानी तटवर्ती बस्तियों में मुश्किल बढ़ा रहा है। हिदायत नगर और तालीमन नगर में पानी घरों में घुस गया। बुधवार शाम तक कुछ स्थानों पर पानी एक मंजिला मकानों की ऊंचाई तक पहुंचने लगा। नक्खी घाट के मौजा हाल स्थित चित्रकूट इंटर कॉलेज के राहत शिविर में दोपहर तक 76 लोग पहुंच चुके थे। इनमें दो गर्भवती महिलाएं और 60 वर्ष से अधिक उम्र की दो महिलाएं शामिल हैं। शिविर में तीन लेखपाल, दो अमीन, स्वास्थ्य विभाग के दो डॉक्टर, सहायक स्टाफ, पशुधन अधिकारी और पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। दीनदयालपुर स्थित नवोदय विद्यालय के राहत शिविर में 18 परिवारों के 72 सदस्य शरण लिए हुए हैं। पानी बढ़ने पर यहां और लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

9 of 11
वाराणसी में बाढ़ से दुश्वारियां - फोटो : अमर उजाला
चौबेपुर, कछवा रोड में स्कूल और सड़क डूबी, सेवापुरी में छात्रों को पानी से होकर जाना पड़ रहा
चौबेपुर के अजांव गांव में पोखरे और तालाब भरने के बाद पानी गांव की सड़कों पर फैल गया। प्राथमिक विद्यालय और आरसीसी सड़क भी जलमग्न है। कछवा रोड के सेवापुरी ब्लॉक के ठटरा गांव में पूर्व माध्यमिक विद्यालय और राजकीय हाईस्कूल के पास इंटरलॉकिंग सड़क पर पानी जमा है। छात्रों को पानी के बीच से होकर स्कूल जाना पड़ रहा है। प्रधानाध्यापक चंद्रबली पटेल ने समस्या की जानकारी अधिकारियों को देने की बात कही। ग्राम प्रधान सुनील कुमार बिंद के अनुसार सड़क का स्तर ऊंचा करने की कार्ययोजना तैयार की गई है।

10 of 11
वाराणसी में बाढ़ से दुश्वारियां - फोटो : अमर उजाला
395 परिवार शिविरों में, 229 परिवारों ने दूसरी जगह ली शरण
प्रशासन के अनुसार जिले में 61 बाढ़ राहत शिविर बनाए गए हैं, जिनमें से 16 का संचालन शुरू हो चुका है। निगरानी और त्वरित प्रतिक्रिया के लिए 21 बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं। बाढ़ से 29 वार्ड और गांव प्रभावित हैं। कुल 624 परिवार विस्थापित हुए हैं। इनमें 395 परिवारों के 1728 लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं, जबकि 229 परिवार अपने रिश्तेदारों, पड़ोसियों या अन्य सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। बाढ़ से 207 किसानों की 53.516 हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई है।
विज्ञापन

11 of 11
वाराणसी में बाढ़ - फोटो : अमर उजाला
निषादराज क्षेत्र जलमग्न, मशीन से भी नहीं हो रही पूरी निकासी
रामनगर के रामपुर वार्ड स्थित निषादराज क्षेत्र में बारिश और बाढ़ के पानी से सड़क पूरी तरह जलमग्न हो गई है। बाजार और रोजमर्रा के आवागमन में लोगों को परेशानी हो रही है। नगर निगम ने पानी निकालने के लिए मशीन लगाई है, लेकिन स्थानीय लोगों के अनुसार एक मशीन से पानी की निकासी पर्याप्त नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें