Varanasi News: शिव की नगरी काशी में गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणपति के मंदिरों में विशेष पूजन-अर्चन हुए। गलियों से लेकर सड़क पर बप्पा के जयकारे लगते रहे। वाराणसी में दस दिनों तक यह आयोजन चलता है।
विज्ञापन
1 of 9
गणेश चतुर्थी पर पूजन करतीं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर शिव की नगरी काशी में पुत्र प्रथमेश की आराधना बुधवार को शुरू हो गई है। श्रीगणेश का आह्वान कर प्राण-प्रतिष्ठा हुई। शहर में तीन स्थानों पर लालबाग के राजा की मूर्ति स्थापित की गई। यूपी की सबसे बड़ी 16 फीट की प्रतिमा भी पंडाल में स्थापित कर पूजा शुरू हुई।
विज्ञापन
2 of 9
बालस्वरूप गणेशजी का मनमोहक शृंगार।
- फोटो : अमर उजाला
ब्रह्माघाट पर 228 साल पुरानी परंपरा निभाई गई। सुबह सभी पूजा पंडालों में गणेश प्रतिमाएं स्थापित कर विधि नैवेद्य अर्पित कर सविधि प्राण-प्रतिष्ठा हुई। लक्षार्चन, गणेश अर्थवशीर्ष सहस्त्रावर्तन अनुष्ठान हुए।
विज्ञापन
3 of 9
प्रभु के दर्शन को उमड़े भक्त।
- फोटो : अमर उजाला
ठठेरी बाजार स्थित शेरवाली कोठी में मुंबई के लालबाग के राजा श्रीगणेश की प्रतिमूर्ति शीशमहल में विराजमान कराकर पूजा हुई।
4 of 9
सिद्धिविनायक गणेश।
- फोटो : अमर उजाला
राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु, समिति के अध्यक्ष आनंद राव सूर्यवंशी सहित अन्य पदाधिकारियों ने महाआरती की। वरिष्ठ संरक्षक माणिक राव पाटिल, संतोष पाटिल, सुहास पाटिल, अन्ना मोरे, हनुमान शिंदे, ताना पाटिल रहे।
विज्ञापन
5 of 9
भाजपा नेताओं ने भी की बप्पा की पूजा।
- फोटो : अमर उजाला
मछोदरी के श्रीकाशी विद्या मंदिर में श्रीकाशी विश्वनाथ गणपति महोत्सव में संगमरमर और अष्टधातु के गणेश जी की प्रतिमा के साथ कलश स्थापना कर पूजा हुई। मानसरोवर स्थित श्री रामतारक आंध्रा आश्रम में 39वें श्री गणेश नवरात्र महोत्सव में पंचधातु की मूर्ति स्थापित कर पूजा हुई।
विज्ञापन
6 of 9
लोहटिया स्थित बड़ा गणेश मंदिर में भी हुआ शृंगार।
- फोटो : अमर उजाला
पं. श्यामराव शास्त्री और सम्राट बुद्ध शर्मा ने सुंदर शास्त्री को कंकण धारण कराकर दीक्षा दी। गढ़वासी टोला श्री सिद्धिविनायक मंदिर में विराजमान श्री सिद्धिविनायक गणेश जी का पांच दिवसीय गणेश उत्सव शुरू हुआ। अगस्त्यकुंडा स्थित शारदा भवन में 97वां गणेशोत्सव शुरू हुआ।
विज्ञापन
7 of 9
महापाैर अशोक तिवारी ने लगाए जयकारे।
- फोटो : अमर उजाला
मेयर अशोक कुमार तिवारी ने यहां दर्शन किए। बीएचयू आईआईटी में भी लालबाग के राजा की मूर्ति स्थापित हुई। नमामि गंगे ने बड़ा गणेश मंदिर में पंच देवताओं में गणेश की आरती उतारकर कर पूजा की।
8 of 9
मंदिरों में होते रहे पूजन-अर्चन।
- फोटो : अमर उजाला
नूतन बालक गणेशोत्सव समाज सेवा मंडल के महोत्सव का उद्घाटन राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ने किया। वैदिक मंगलाचरण गौरव गोपाल रटाटे ने किया। स्वागत संतोष सोलापुरकर और प्रवीण वसंत पटवर्धन ने किया।
काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजे गए श्रीगणेश।
- फोटो : अमर उजाला
16 फीट की प्रतिमा में बंसी बजा रहे गणेश जी : गणपति स्पोर्टिंग क्लब की ओर से खोजवां पुस्तकालय भवन में प्रदेश की सबसे बड़ी 16 फीट की गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। इसमें गणेश जी बंशी बजाते हुए दिखाई दे रहे हैं तो ऋद्धि गणेश जी का हाथ दबाते और सिद्धि आरती उतारती नजर आ रही हैं।