जी-20 सम्मेलन के तहत होने जा रही बैठक के पहले पुरातन नगरी बनारस की तस्वीर बदली-बदली नजर आ रही है। दुनिया के 20 दिग्गज देशों से आने वाले अतिथियों के स्वागत के लिए तैयारियां करीब-करीब पूरी हो चुकी हैं। मेहमानों के स्वागत के लिए खास तरह का इंतजाम किया जा रहा है। गंगा घाट से लेकर शहर तक की सड़कों और चौराहों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। जगह-जगह लगे ऑर्नामेंटल टॉवर किसी विदेशी विकसित शहर का एहसास करा रहे हैं।
खास फूलों से चौराहे, मेहमानों के आने-जाने के रास्तों को सजाने के साथ ही लैंड स्कैपिंग के माध्यम से आकर्षक बनाया गया है। मेहमानों के भव्य स्वागत के लिए पूरे शहर को खूबसूरत तरीके से सजाया गया है। शहर की बदली-बदली ये तस्वीर पर्यटकों को भी आकर्षित कर रही है। शहर में की गई सजावट और लाइटिंग तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल है।