बीएचयू के कृषि विज्ञान संस्थान में नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का मंगलवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच स्वागत हुआ। इस दौरान द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने फिल्मी गीत पर थिरकने के साथ ही रैंप पर कैटवॉक कर धमाल मचाया। समारोह में प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर दर्शकों की तालियां बटोरी। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 7
bhu
- फोटो : अमर उजाला
संस्थान के शताब्दी कृषि सभागार में आयोजित स्वागत समारोह अभिनंदन -2018 की शुरुआत विश्वविद्यालय के कुलगीत और महामना की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई।
विज्ञापन
3 of 7
bhu
- फोटो : अमर उजाला
संस्थान के निदेशक प्रो. ए वैशंपायन ने छात्रों को जीवन में निर्धारित लक्ष्य के लिए प्रेरित किया। संकाय प्रमुख प्रो. वंदना बोस ने छात्रों को बधाई दी।
4 of 7
bhu
- फोटो : अमर उजाला
छात्रों ने नृत्य, संगीत, एकल अभिनय, मूक अभिनय के साथ ही रैंपवॉक पर बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया और प्रस्तुतियों से सभी को थिरकने और ताली बजाने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
5 of 7
bhu
- फोटो : अमर उजाला
खेत में कड़ी मेहनत कर दूसरों की रोटी की व्यवस्था करने वाले किसानों को समर्पित इस आयोजन में द्वितीय वर्ष के छात्रों का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
6 of 7
bhu
- फोटो : अमर उजाला
संस्थान में हुए इस आयोजन के आकर्षण का केंद्र रैंप पर कैटवॉक रहा। इसमें रंग-बिरंगे परिधानों से सजे पहले एकल और बाद में ग्रुप में छात्र-छात्रा रैंप पर उतरे।
छात्र सलाहकार प्रो. कल्याण घड़ेई के देखरेख में हुए आयोजन में परिजन्य पावन को मिस्टर फ्रेशर और अयंतिका मलिक को मिस फ्रेशर चुना गया और स्मृति चिह्न प्रदान किया गया।