प्रणब मुखर्जी
- फोटो : फाइल
प्रणब मुखर्जी जैसा व्यक्तित्व जीवन में नहीं देखा
पूर्व कुलपति (बीएचयू) प्रो जीसी त्रिपाठी ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी जैसा बड़ा व्यक्तित्व अपने जीवन में अब तक कभी नहीं देखा है। राजनीतिक क्षेत्र में उनके जैसा कोई दूसरा नहीं दिखा। बीएचयू कुलपति के रूप में उनके साथ एक बार स्वीडन, स्वीट्जरलैंड और बेलारूस जाने का मौका मिला था। इसके अलावा बीएचयू शताब्दी वर्ष समारोह सहित कई कार्यक्रम में मुलाकात हुई। स्वास्थ्य ठीक न होने के बाद भी उन्होंने बीएचयू आने के अनुरोध को सहर्ष स्वीकारा था। जितनी सरलता, उदारता उनमें दिखती थी, ऐसा कम ही दिखता है।