साल 2012 में बीएचयू पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति का स्वागत करते तत्कालीन कुलपति प्रो. लालजी सिंह। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
दिसंबर 2012 में बीएचयू में दीक्षांत समारोह में आए प्रणब मुखर्जी के कार्यक्रम में नेपाल के तत्कालीन राष्ट्रपति राम बरन यादव, यूपी के तत्कालीन राज्यपाल डॉ. बीएल जोशी, बीएचयू के तत्कालीन चांसलर डॉ. कर्ण सिंह सहित कई लोग शामिल हुए थे। बीएचयू में एलडी गेस्ट हाउस में विश्राम भी किया था।
मालवीय मूल्य अनुशीलन केंद्र का किया था शिलान्यास
25 दिसंबर 2012 को महामना की 150वीं जयंती के स्मरणोत्सव कार्यक्रम के समापन और विशेष दीक्षांत समारोह में आए प्रणब दा ने मालवीय मूल्य अनुशीलन केंद्र का शिलान्यास किया था। उस समय उनके साथ तत्कालीन कुलपति प्रो. लाल जी सिंह, नेपाल के तत्कालीन राष्ट्रपति रामबरन यादव सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।