फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में घटी इस घटना पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कसा तंज, केंद्र व राज्य सरकार को लपेटा

Sat, 16 Jun 2018 02:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : amar ujala
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष ने शुक्रवार को बनारस में हुए अपराध को लेकर केंद्र की मोदी सरकार और योगी सरकार पर करारा हमला बोला है। उन्होंने घटना की एक फोटो ट्वीट कर केंद्र और राज्य की सरकार पर तंज कसा। इस घटना से यूपी पुलिस की कार्यशैली भी गंभीर सवालों के घेरे में आई है। आगे की स्लाइड्स में जानिए....

 
विज्ञापन

2 of 6
varanasi - फोटो : twiiter
पूर्व मुख्यमंत्री ने फोटो के साथ ट्वीट किया-' एक तरफ दावा है कि प्रदेश के बदमाश एनकाउंटरवाली सरकार से आतंकित हैं, तो दूसरी तरफ देश के ‘प्रधान संसदीय क्षेत्र’ में सरेआम हुई लूट पर पुलिस के उच्चाधिकारी अपने विभाग पर ही सवाल उठा रहे हैं। शासन-प्रशासन लगा रहा एक-दूजे पर दोष, हैं दिल्लीवाले चुप्पी साधे और लखनऊवाले हैं खामोश।
 


 
विज्ञापन

3 of 6
varanasi - फोटो : twitter
बता दें कि मंगलवार की शाम वाराणसी के लक्सा में सरेराह तमंचा लहराकर महिला से चेन लूटने की घटना घटी थी। इस घटना से पुलिस की कार्यशैली गंभीर सवालों के घेरे में आई है। जिला पुलिस पर आईजी रेंज, एडीजी जोन और डीजीपी कार्यालय ने खासी नाराजगी जताई है। 
 

4 of 6
एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी एसएसपी से पूछा गया है कि क्या बनारस में बदमाशों के बीच कानून का डर नहीं है। यदि कानून का डर होता तो दोनों बदमाश चेन लूटने के बाद भीड़भाड़ वाले बाजार में तमंचे लहराते हुए खड़े ना रहते। जिले की पुलिस के लिए दोनों बदमाशों की गिरफ्तारी प्रतिष्ठा का विषय बन गई है।

 
विज्ञापन

5 of 6
varanasi - फोटो : twitter
सोनभद्र से आई एक महिला को मंगलवार की शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने लक्सा में सरेराह तमंचा सटा कर चेन लूटने की कोशिश की। महिला हिम्मत दिखाते हुए बदमाश से भिड़ गई तो उसका साथी भी तमंचा लहराने लगा। छीनाझपटी में महिला की सोने की चेन का आधा हिस्सा ही बदमाशों के हाथ लगा। इसके बाद भी दोनों बदमाश मौके से भागे नहीं बल्कि तमंचा लहराते हुए खड़े रहे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
up police
बदमाशों की करतूत पास की एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बुधवार को फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो पुलिस हरकत में आई। इस संबंध में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि एक बदमाश चिह्नित कर लिया गया है और उसकी धरपकड़ के लिए क्राइम ब्रांच प्रभारी को लगाया गया है। दूसरा जो हेलमेट पहने हुए बदमाश था उसको चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें