पिछले कुछ दिनों से लगातार काशी की साख पर बट्टा लग रहा है। जिससे न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अध्यात्मिक नगरी की बदनामी हो रही है। बाबा भोले की नगरी काशी में ऐसा क्या हुआ इस विदेशी महिला के साथ कि उसने काशी न आने की कसम खा ली। आगे की स्लाइड्स में जाने पूरा मामला...
विज्ञापन
2 of 8
स्पेन से काशी आया दल
- फोटो : अमर उजाला
स्पेन के बार्सिलोना शहर से एक ही परिवार के सात सदस्य रविवार को काशी भ्रमण पर यहां पहुंचे थे। इनमें से एक जोसेफ फर्नांडिस का आरोप है कि महिला सुरक्षाकर्मी ने चेकिंग के दौरान उसके पैसे निकाल लिए गए। बाद में जांच के नाम पर उसे सरस्वती फाटक एवं छत्ता द्वार पर करीब पांच घंटे तक बैठाए रखा गया।
विज्ञापन
3 of 8
spanish woman bag theft
- फोटो : अमर उजाला
आरोप यह भी है कि पुलिस ने दबाव डालकर उससे मनमाने तरीके से तहरीर लिखवाई और उस आधार पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया। महिला पर्यटक का कहना है कि वह मामले की शिकायत भारत स्थित स्पेन के दूतावास करेंगी।
4 of 8
यूपी100
- फोटो : amar ujala
जोसेफ फर्नांडिस का कहना है कि पहले चोरी की घटना और फिर छानबीन व मुकदमा दर्ज करने में पुलिस की बेवजह लेटलतीफी से वह बहुत परेशान हुईं। जांच के नाम पर यहां-वहां दौड़ाया गया। पुलिस की कारगुजारियों ने न सिर्फ विदेशी महिला पर्यटक और उनके परिवार को आहत किया बल्कि धार्मिक-सांस्कृतिक शहर के रूप में दुनिया में ख्यात काशी की छवि भी धूमिल की।
विज्ञापन
5 of 8
demo pic
विदेशी महिला पर्यटक को तत्काल समुचित सहायता और रुपये की बरामदगी की तत्परता के बजाए पुलिस ने पहले मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की। जब बात नहीं बनी तो जैसे-तैसे चोरी का मुकदमा दर्ज कर खानापूर्ति कर दी। काशी विश्वनाथ मंदिर में चोरी की घटना से स्पेन की जोसेफ फर्नांडिस बेहद आहत नजर आईं।
विज्ञापन
6 of 8
मोबाइल चोरी
- फोटो : सांकेतिक चित्र
जोसेफ फर्नांडिस ने कहा कि वह अब काशी नहीं आएंगी। इस घटना से वह और उनका परिवार बेहद दुखी है। जिस तरह से पुलिस ने जांच के नाम पर उन्हें परेशान किया, उससे परिवार डरा हुआ है। जोसेफ फर्नांडिस का कहना था कि उन्हें पहले बताया गया कि पुलिस सरस्वती फाटक पर ही आएगी और तहरीर लेगी। फिर छत्ताद्वार ले जाया गया। पुलिस को आने में तीन घंटे लग गए। वाराणसी पुलिस के ऐसे बरताव की उन्हें कल्पना नहीं थी।
विज्ञापन
7 of 8
डेमो
- फोटो : डेमो पिक
गौरतलब है कि विश्वनाथ क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही रोजाना लगी रहती है। अधिक से अधिक पर्यटक काशी आएं, इसके लिए केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विश्वस्तर पर ब्रांडिंग की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ सुरक्षा में लापरवाही की शिकायतों की भरमार के बीच पुलिस की कारगुजारियों से इस पूरी मुहिम पर पलीता लग रहा है।
बता दें कि काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने गईं स्पेन की महिला पर्यटक जोसेफ फर्नांडिस के पर्स से सोमवार की सुबह 4400 रुपये चुरा लिए गए। हाई सिक्योरिटी वाले इलाके रेड जोन में हुई इस घटना से पुलिस सवालों के घेरे में है।