हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज में छात्रसंघ के विभिन्न पदों के लिए बुधवार को नामांकन हुए। प्रत्याशी ढोल-नगाड़े और जुलूस के साथ नामांकन करने पहुंचे। और तस्वीरों के लिए देखें आगे की स्लाइड्स...
दोपहर 12 बजे के बाद समाजवादी छात्रसभा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पैनल के प्रत्याशी जुलूस के साथ पहुंचे। परिसर के अंदर और बाहर सरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिस तैनात थी। प्रत्याशियों ने जुलूस के बहाने अपनी ताकत दिखाने का प्रयास किया।
कला, वाणिज्य, विज्ञान, विधि और शिक्षा संकाय प्रतिनिधि पद पर कुल 18 नामांकन दाखिल किए गए। शिक्षा संकाय प्रतिनिधि पर केवल एक नामांकन किया गया। हर तरह के पद के लिए कुल 43 नामांकन भरे गये।
अध्यक्ष पद के लिए छह, उपाध्यक्ष के लिए पांच, महामंत्री के लिए 10 और पुस्तकालय मंत्री के लिए चार नामांकन दाखिल किए गए। अध्यक्ष पद के लिए एक छात्रा ने भी नामांकन किया।
चुनाव अधिकारी के साथ ही पुलिस की ओर से जुलूस तथा नारेबाजी और पैम्फलेट आदि बांटे जाने की वीडियोग्राफी कराई गई। प्राचार्य डॉ. सोहन लाल यादव व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। चुनाव अधिकारी विजय कुमार राय ने बताया कि 22 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 23 दिसंबर को एक बजे तक नामवापसी, शाम चार बजे के बाद प्रत्याशियों की फाइनल सूची जारी की जाएगी।