फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fog Alert: कोहरा बढ़ा दे रहा यात्रा का समय, बिगड़ गई ट्रेनों की रफ्तार; राजधानी एक्सप्रेस सहित 10 ट्रेनें लेट

Fri, 09 Jan 2026 05:53 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: कोहरे का असर एक बार फिर रेल यात्रा पर पड़ने लगा है। इस कारण कामकाजी लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। लिच्छवी एकसप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें काफी लेट से स्टेशन पर पहुंचीं।
विज्ञापन
1 of 5
वाराणसी में शाम चार बजे ही हो गया अंधेरा। - फोटो : अमर उजाला
घना कोहरा छाने की वजह से एक बार फिर ट्रेनों की रफ्तार बिगड़ गई है। कोहरे का ही असर है कि दिल्ली, उज्जैन, मुंबई से ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को यात्रा के निर्धारित समय से दो से चार घंटे तक ज्यादा समय लग रहा है। बृहस्पतिवार को दिल्ली से आने वाली राजधानी, वंदेभारत एक्सप्रेस सहित कुल 10 ट्रेनें लेट होकर स्टेशन आई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
लहरतारा से चाैकाघाट मार्ग पर ऐसा रहा दृश्य। - फोटो : अमर उजाला
पिछले तीन चार दिन से कोहरे का असर थोड़ा कम होने की वजह से ट्रेनों की लेटलतीफी भी कम हो गई थी। अचानक बृहस्पतिवार को घना कोहरा छाने की वजह से फिर से देरी से ट्रेनें पहुंचने लगी हैं। इसमें 20506 डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस 25 मिनट की देरी से रात 10.50 बजे से 11.15 बजे आई। 
विज्ञापन

3 of 5
कोहरे की चादर से लिपटा रहा बनारस। - फोटो : अमर उजाला
12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस सुबह 2.10 बजे से 2 घंटे लेट होकर 4.10 बजे वाराणसी रेलवे स्टेशन पर आई। 22416 वंदेभारत एक्सप्रेस रात 11.05 बजे से 25 मिनट की देरी से 11.30 बजे आई। 14006 लिच्छवी एकसप्रेस सुबह 6 बजे से 1 घंटा 20 मिनट देर होकर 7.20 बजे आई। 

4 of 5
कोहरे के बीच घाट पर सैर-सपाटा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
12560 शिवगंगा एक्सप्रेस सुबह 6.10 से 3 घंटा लेट होकर 9.10 बजे बनारस स्टेशन पर आई। 12562 स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस सुबह 8.05 बजे से 8 घंटा 35 मिनट की देरी से शाम 4.30 बजे वाराणसी स्टेशन पर आई। 12582 बनारस सुपरफास्ट एक्सप्रेस सुबह 10 बजे की जगह 7.10 मिनट लेट होकर शाम 5.10 बजे बनारस स्टेशन पर पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोहरे के बीच दिन में ही लाइट जलाकर चलना पड़ा वाहन। - फोटो : अमर उजाला
उज्जैन से आने वाली 19489 अहमदाबाद गोरखपुर एक्सप्रेस दोपहर 12.20 बजे से 2 घंटा 30 मिनट की देरी से दोपहर 2.50 बजे वाराणसी स्टेशन आई। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलने वाली 15017 एलटीटी गोरखपुर एक्सप्रेस दोपहर 1 बजे से 40 मिनट देर से 1.40 बजे आई। 11071 कामायनी एक्सप्रेस देर शाम7.45 बजे से 45 मिनट की देरी से रात 8.30 बजे वाराणसी स्टेशन आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें