फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: गंगा और वरुणा उफान पर, 20 घरों में घुसा बाढ़ का पानी, आशियाना छोड़ सुरक्षित ठिकानों की ओर निकले लोग

Fri, 21 Aug 2026 05:12 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में गंगा और वरुणा नदी उफान पर हैं। ऐसे में वरुणा के तटवर्ती इलाके सलारपुर के 20 घरों में पानी घुस गया है। ऐसे में 20 परिवारों ने पलायन किया। 
विज्ञापन
1 of 5
वाराणसी में बाढ़ - फोटो : अमर उजाला
गंगा के जलस्तर बृहस्पतिवार को चेतावनी बिंदु के करीब पहुंच गया। बृहस्पतिवार की रात 10 बजे तक जलस्तर 68.38 मीटर दर्ज किया गया जो चेतावनी बिंदु से महज 1.88 मीटर दूर है। चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर और खतरे का निशान 71.262 मीटर है। गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि शुक्रवार की रात तक चेतावनी बिंदु को पार कर जाएगा। वहीं, गंगा के जलस्तर बढ़ने के साथ ही वरुणा भी उफान पर है। वरुणा में पानी बढ़ने के कारण सलारपुरा क्षेत्र के 20 से अधिक मकानों में पानी घुस गया। इस कारण लोगों को बाढ़ शिविर व किराये के मकानों में पलायन करना पड़ा।
विज्ञापन

2 of 5
वाराणसी में बाढ़ - फोटो : अमर उजाला
गंगा का जलस्तर बढ़ने से बृहस्पतिवार को सभी घाटों पर पानी भर गया। नमो घाट पर लगा नमस्ते स्कल्पचर आधा डूब गया। उधर, सहायक नदी वरुणा का भी जलस्तर तेजी बढ़ रहा है जिसे किनारे बसे 20 से ज्यादा मकानों में लगभग 3 से 4 फीट तक पानी भर गया है। मकानों तक पानी आने के कारण नदी किनारे बसे लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए मजबूर हो गए हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
वाराणसी में बाढ़ - फोटो : अमर उजाला
नदी का जलस्तर बढ़ने से पलट प्रवाह हो गया है। पानी नालों से होते हुए मकानों में प्रवेश कर गया। सलारपुर, पुलकोहना इलाके में रेलवे लाइन के पास स्थित मकानों में पानी भरने से शरद, राजेश, विजयी, तन्नू सिंह, राजकुमार सिंह, सुभाष गुप्ता सहित अन्य लोग अपने घरों को खाली कर नदी से ऊपर पड़ोस में किराए के मकानों में रहने लगे हैं। पानी बढ़ने से तटवर्ती इलाकों में रहने वाले के लिए संकट की स्थिति है। 
 

4 of 5
वाराणसी में बाढ़ - फोटो : अमर उजाला
शवदाह में भी समस्या, एक बार में सिर्फ 7 शव ही जल रहे
पानी बढ़ने से मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट पर होने वाले शवदाह स्थल को बदल दिया गया है। मणिकर्णिका घाट पर आम दिनों में नीचे से लेकर ऊपर तक एक साथ 20 से अधिक शव जलाए जाते हैं। पानी बढ़ने के बाद शवदाह छत पर हो रहा है। यहां एक साथ सिर्फ 7 शव ही जल रहे हैं। ऐसे ही हरिश्चंद्र घाट पर पानी भरने से शवदाह गलियों में हो रहा है। इससे लोगों को देर तक नंबर का इंतजार भी करना पड़ रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वाराणसी में बाढ़ - फोटो : अमर उजाला
लोग बोले

हर साल वरुणा नदी का पानी हमारे मकानों तक आ जाता है। हर साल हम लोगों को अपना मकान खाली कर किराए के मकान में जाना पड़ता है। प्रशासन की ओर से सहयोग किया जा रहा है। - शुभम, सलारपुर
नदी में पानी तेजी से बढ़ रहा है नालों से होते हुए मकानों में जा रहा है। अभी आसपास के 20 मकानों में वरुणा नदी से जुड़े नालों के आसपास के मकानों में पानी प्रवेश कर गया है। समस्या हो रही है। - श्रावण सोनकर, सलारपुर
पानी तेजी से बढ़ रहा और उतना ही तेजी हमारी मुश्किलें भी। सामान समेट कर हम लोग शिफ्ट हो गए हैं। आसपास के मकानों में पानी आ गया है। पानी ऐसे ही बढ़ा तो अपने परिवार के साथ किराए के मकान लेना होगा। - राजा, सलारपुर
लगातार पानी बढ़ रहा है हम अपने परिवार को मकान के तीसरे तल पर शिफ्ट कर दिए हैं। नीचे के दो तल खाली कर दिया गया है। बाढ़ कम होने के बाद भी बहुत परेशानी होगी। - मंजू देवी, सलारपुर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें