फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Flood: पहले घटा फिर स्थिर हुआ, अब बढ़ने लगा गंगा का जलस्तर; निचले इलाकों में बढ़ीं दुश्वारियां

Fri, 18 Jul 2025 04:07 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में गंगा के बढ़ते जलस्तर से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। गंगा का जलस्तर एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। गंगा के सभी घाट डूब चुके हैं और नौका संचालन पर भी प्रतिबंध लगा हुआ है।
विज्ञापन
1 of 5
varanasi flood - फोटो : अमर उजाला
पहले घटाव और फिर स्थिर रहने के बाद गंगा के जलस्तर में बृहस्पतिवार की देर शाम से एक फिर से बढ़ोतरी शुरू हो गई। जलस्तर बढ़ने के कारण वरुणा नदी में पलटप्रवाह से निचले इलाकों में दुश्वारियां बढ़ गई हैं। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा का जलस्तर एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। गंगा के सभी घाट डूब चुके हैं और नौका संचालन पर भी प्रतिबंध लगा हुआ है।
विज्ञापन

2 of 5
varanasi flood - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय जल आयोग की ओर से बृहस्पतिवार को जारी बाढ़ बुलेटिन के अनुसार सुबह आठ बजे जलस्तर 68.76 मीटर दर्ज किया गया। जलस्तर में दो सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से घटाव हो रहा था। शाम छह बजे गंगा का जलस्तर 68.69 मीटर पर स्थिर था। 
विज्ञापन

3 of 5
varanasi flood - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद गंगा के जलस्तर में एक सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ोतरी शुरू हो गई। रात आठ बजे गंगा का जलस्तर 68.71 मीटर दर्ज किया गया। 

4 of 5
varanasi flood - फोटो : अमर उजाला
गंगा के जलस्तर में वृद्धि से वरुणा नदी भी उफान पर है। वरुणा के किनारे बसे इलाकों में जलभराव की स्थिति चिंता का कारण है। गंगा के सभी 84 घाट जलमग्न हो चुके हैं। मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट डूबने के कारण शवदाह में सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
varanasi flood - फोटो : अमर उजाला
मणिकर्णिका घाट पर छत पर शवदाह हो रहा है और हरिश्चंद्र घाट की गलियों में शव जलाए जा रहे हैं। बाढ़ के चलते महाश्मशान तक शव और लकड़ी ले आने में भी दिक्कत हो रही है। नौका संचालन पर प्रतिबंध लगने के कारण नाविक समाज भी परेशान है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें