फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पायलट ने कहा-मेरी ड्यूटी खत्म, अब नहीं जाऊंगा, वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा

Sat, 02 Jun 2018 02:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
varanasi - फोटो : twitter
दिल्ली से पटना जा रहे स्पाइस जेट का विमान एसजी-8480 को गुरुवार रात खराब मौसम के कारण वाराणसी में उतारा तो गया लेकिन यात्रियों के लिए नई मुसीबत खड़ी हो गई। यहां आने के बाद प्लेन के पायलट ने अपने ड्यूटी का समय खत्म होने की वजह से प्लेन को पटना ले जाने से इनकार कर दिया। घटना के सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। आगे की स्लाइड्स में देखें..
 
विज्ञापन

2 of 6
varanasi - फोटो : अमर उजाला
भारत में विमान यात्रा करने वाले यात्रियों को समय-समय पर कड़े अनुभव से गुजरना पड़ रहा है। वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पर बीती रात भी कुछ ऐसा ही हुआ है। पायलट ने ड्यूटी का समय खत्म होने के कारण जहाज को वाराणसी से आगे ले जाने से इन्कार कर दिया। इसके कारण 180 यात्रियों को एयरपोर्ट पर ही रात बितानी पड़ी।


 
विज्ञापन

3 of 6
azamgarh - फोटो : अमर उजाला
विमान वाराणसी पहुंचने के बाद पायलट के आठ घंटे पूरे हो चुके थे जिसके कारण पटना में मौसम सामान्य हो जाने के बाद भी उसने विमान को पटना ले जाने से इंकार कर दिया। इसके बाद शुक्रवार सुबह सात बजे यात्रियों को सड़क मार्ग से पटना भेजा गया।

 

4 of 6
spice jet
स्पाइसजेट एयरलाइंस के विमान एसजी 8480 ने दिल्ली से 180 यात्रियों को लेकर रात 8:30 बजे पटना के लिए उड़ान भरा। विमान जब पटना पहुंचा तो वहां मौसम खराब होने के चलते पटना हवाईअड्डे पर उतर नहीं सका और उसे डायवर्ट कर वाराणसी हवाईअड्डे पर भेज दिया गया जो रात11 बजे वाराणसी हवाईअड्डे पर उतरा। 
 
विज्ञापन

5 of 6
varanasi - फोटो : अमर उजाला

हवाईअड्डे पर उतरने के बाद यात्रियों को टर्मिनल में बैठाया गया। यात्रियों ने बताया कि उनको पहले बताया गया कि मौसम ठीक हो जाने के बाद विमान पटना जाएगा लेकिन रात  तीन बजे तक विमान न जाने के बाद और खाने पीने की कोई सुविधा न मिलने से भूखे प्यासे यात्री हवाईअड्डे पर हंगामा करने लगे। वहां पर हंगामा कर रहे यात्रियों को सीआईएसएफ के जवानों ने किसी तरह समझा-बुझाकर शांत कराया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
spicejet

इस बारे में स्पाइसजेट के स्थानीय प्रबंधक राजेश सिंह ने बताया की पटना में मौसम ख़राब होने के कारण विमान डाइवर्ट हो वाराणसी लाया गया और सुबह ज्यादातर यात्रियों को सड़क मार्ग से पटना भेजा गया। बाकी बचे यात्रियों को सुबह 10.30 बजे उसी विमान से पटना भेजा गया विमान में कुल 184यात्री सवार थे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें