काशी विश्वनाथ मंदिर
तांत्रिक सिद्धि के लिए प्रसिद्ध है मंदिर
विश्वनाथ दरबार में ऊपर की ओर गुंबद श्री यंत्र से मंडित है और इसे तांत्रिक सिद्धि के लिए उपयुक्त स्थान माना जाता है। तंत्र साधना के लिए यहां बहुत से साधु-संन्यासी आते हैं। एक और दिलचस्प बात ये है कि बाबा विश्वनाथ के दरबार में चार प्रमुख द्वार हैं शांति द्वार, कला द्वार, प्रतिष्ठा द्वार और निवृत्ति द्वार। इन चारों द्वारों का तंत्र विद्या में अलग से वर्णन मिलता है। पूरी दुनिया में यही एक ऐसा स्थान है, जहां शिवशक्ति एक साथ विराजमान हैं और तंत्र द्वार भी हैं।