फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर फायरिंग: हवा में गोली चलाने वालों पर एसएसपी का एक्शन, चार गिरफ्तार, 16 कारतूस जब्त

Tue, 17 Nov 2020 02:41 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
दिवाली पर फायरिंग करता युवक। - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में चोलापुर थाना क्षेत्र के दानगंज चौकी से चंद कदम की दूरी पर दिवाली की रात लाइसेंसी रिवाल्वर से तीन राउंड फायरिंग की गई। फायरिंग का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया। वीडियो वायरल हुआ तब भी दानगंज चौकी और चोलापुर थाने की पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। देखें अगली स्लाइड्स...।
विज्ञापन

2 of 6
जब उच्चाधिकारियों ने फटकार लगाई तो सोमवार की दोपहर चोलापुर थाने में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने चारों को हिरासत में लेकर लाइसेंसी रिवाल्वर और 16 कारतूस जब्त कर लिए हैं। रिवाल्वर के लाइसेंस को निरस्त करने के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन

3 of 6
चोलापुर थाना क्षेत्र के दानगंज बाजार निवासी व्यापारी अजय बरनवाल की लाइसेंसी रिवाल्वर से दिवाली की रात अरुण कुमार बरनवाल व उसके बेटे हर्ष कुमार बरनवाल और परिवार के परमानंद बरनवाल ने फायरिंग की। इसके बाद हर्ष ने फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया।

4 of 6
diwali firing
इसके बाद भी दानगंज चौकी और चोलापुर थाने की पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वायरल वीडियो एसएसपी अमित पाठक के संज्ञान में आया तो उन्होंने चोलापुर थानाध्यक्ष को जमकर फटकार लगाई और कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद सोमवार को चौकी प्रभारी दानगंज अजय यादव की तहरीर पर चारों लोगों के विरुद्ध चोलापुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

5 of 6
diwali firing
चौकी प्रभारी दानगंज ने बताया कि जिस असलहे से फायरिंग की गई थी, उसके लाइसेंस की वैधता बीती फरवरी माह में ही खत्म हो गई थी। इसके बाद असलहे के लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं कराया गया। गौरतलब है कि इस घटना के कुछ घंटे पहले ही दानगंज बाजार में एसएसपी ने पैदल गश्त की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एसएसपी की पैदल गश्त के बाद हुई इस घटना को लेकर दानगंज चौकी प्रभारी और चोलापुर थानाध्यक्ष पर सीओ पिंडरा और एसपी ग्रामीण खासे नाराज दिखे। इसके साथ ही दोनों अधिकारियों ने दानगंज चौकी प्रभारी और चोलापुर थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की बात कही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें