फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुझे नौलखा मंगा दे रे ओ सैंया दीवाने' पर कमर हिलाना पड़ा भारी, गोली के बाद चले ईंट-पत्थर

Mon, 25 Feb 2019 07:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
1 of 5
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में शादी के आयोजन में एक गाने पर गोली चल गई। इसके बाद जो हुआ वो किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था। उसके बाद शादी में वो सारी चीजें हुईं जो अमूमन नहीं होतीं। देखें आगे की स्लाइड्स... 
विज्ञापन

2 of 5
बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के राजागांव खरौनी गांव निवासी रघुनंदन ठाकुर के पुत्र निहाल ठाकुर की बरात बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के विशुनपुरा ग्राम सभा के पुरवा विशंभरपुर निवासी छोटे लाल ठाकुर के यहां शुक्रवार की शाम आई हुई थी। जहां शांति के साथ द्वारपूजा की रस्म संपन्न हुई। उधर, जनवासे में बरातियों एवं घरातियों के मनोरंजन के लिए वर पक्ष की ओर से डीजे आर्केस्ट्रा किया गया था। 
विज्ञापन

3 of 5
जनवासे में आर्केस्ट्रा शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा था। रात करीब 12 बजे जैसे ही एक नर्तकी 'मुझे नौलखा मंगा दे रे ओ सैंया दीवाने' पर नृत्य प्रस्तुत करने लगी वैसे ही एक युवक अपने सिर पर शराब की बोतल रख नर्तकी के साथ नाचने लगा। इस दौरान युवक के साथ आर्केस्ट्रा देखने आए उसके साथियों ने सिर पर रखी शराब की बोतल पर निशाना लगाकर असलहे से दो राउंड फायरिंग की। 

4 of 5
वहां मौजूद विशंभरपुर निवासी रोहित तिवारी (22) पुत्र अरविंद तिवारी के बांए हाथ में एक गोली लग गई जबकि बोतल के छिटके शीशे के टुकड़े से विशंभरपुर निवासी अभिषेक कुमार(12) पुत्र मगनी तिवारी घायल हो गया। इसके बाद घराती और बराती भागने लगे। उधर, घटना को अंजाम देने के बाद गाड़ी से भाग रहे युवकों पर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया। इसमें वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया जबकि आरोपी युवक फायर करते हुए भागने में सफल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : Social Media
सूचना पर पहुंची कई थानों की फोर्स ने मोर्चा संभाला। इसके जाकर मामला शांत हुआ। इस बाबत पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने बताया कि विशंभरपुर में आर्केस्ट्रा के दौरान गोली नहीं चली है बल्कि शीशे के टुकड़े से दो लोग जख्मी हुए हैं। तहरीर प्राप्त होने पर जांचकर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि शादी सकुशल संपन्न हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें