यूपी के बलिया में एक स्कूल में स्वेटर वितरण कार्यक्रम में जा रहे खंड शिक्षा अधिकारी की कार अचानक जलने लगी। कुछ ही देर में कार आग के गोले के समान दिखने लगी, लपटें उठने लगीं जिससे घटनास्थल पर सनसनी मच गई।
गनीमत रही कि खंड शिक्षा अधिकारी को कुछ नहीं हुआ। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी तत्काल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। तब तक कार पूरी तरह से जल गई। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 5
ballia
- फोटो : amar ujala
प्राथमिक विद्यालय सवन राजभर बस्ती शिक्षा क्षेत्र चिलकहर में बच्चों को स्वेटर का वितरण किया जाना था। इसमें शामिल होने के लिए चिलकहर ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारी बंशीधर श्रीवास्तव अपने मित्र धनंजय श्रीवास्तव के साथ कार से सिविल लाइन मार्ग होते हुए जा रहे थे। सुबह करीब 11 बजे कार जैसे ही एडीएम आवास के पास पहुंची कि इंजन से धुआं उठने लगा।
विज्ञापन
3 of 5
ballia
- फोटो : amar ujala
इस पर बीईओ बंशीधर ने इंजन का बोनट खोलकर उसकी जांच शुरू की, अभी वह कार का इंजन जांच ही रहे थे कि अचानक चालक सीट के पास से आग निकलने लगी। कुछ ही देर में कार आग के गोले के समान दिखने लगी। दोनों लोग घबरा गए और देखते ही देखते कार आग में जलने लगी। दोनों ने किसी तरह अपनी जान बचाई।
4 of 5
ballia
- फोटो : amar ujala
इसी बीच किसी ने नगर कोतवाल और फायर ब्रिगेड को इस घटना की सूचना दी। सूचना पर तत्काल पहुंचे कोतवाल ने जलती कार पर मिट्टी डालना शुरू कर दिया। साथ ही वहां खड़े लोगों ने भी कार पर मिट्टी डालनी शुरू कर दी लेकिन आग बेकाबू होती गई।
थोड़ी देर में फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी घटना स्थल पर पहुंच गई और आग पर काबू किया गया। इस बीच कार पूरी तरह से जल चुकी थी। आग लगने की वजह इंजन में शार्ट सर्किट का होना बताया जा रहा है।