उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने रिकार्ड तोड़ प्रदर्शन किया है। वाराणसी में भाजपा ने सभी आठ सीटों को जीतकर रिकार्ड बनाया है। भाजपा की सूनामी में जहां कई दिग्गज मंत्री और नेता हार रहे हैं, वहीं कई ऐसे हैं जो अपनी प्रतिष्ठा बनाए रखने में सफल हुए हैं। आगे की स्लाइड में जानें किस सीट पर क्या है हाल-
विज्ञापन
2 of 11
mukhtar ansari brijesh singh
- फोटो : अमर उजाला
मऊ सदर सीट पर कांटे की जंग हुई। यहां मुख्य मुकाबले में इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'कटप्पा' भासपा उम्मीदवार महेंद्र राजभर और चार बार से विधायक बाहुबली मुख्तार अंसारी थे। मतगणना के दौरान कभी मुख्तार और महेंद्र आगे चल रहे थे। अंत में करीब आठ हजार वोट से बसपा के मुख्तार अंसारी जीत गए।
विज्ञापन
3 of 11
ज्ञानपुर विधानसभा से सपा विधायक विजय मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला
उधर, ज्ञानपुर से बाहुबली विधायक विजय मिश्र जीत गए हैं। बता दें कि सीएम अखिलेश यादव ने इन्हीं के बारे में कहा था कि यहां के उम्मीदवार पैसे लेकर वोट बांट रहे हैं ।
4 of 11
vineet singh
- फोटो : अमर उजाला
पूर्वांचल की सबसे हॉट सीट सैयदराजा में दो बाहुबलियों के बीच सीधी जंग हुई। यहां भाजपा उम्मीदवार सुशील सिंह जीत गए हैं। वहीं दूसरे स्थान पर बसपा प्रत्याशी श्याम नारायण सिंह ऊर्फ विनित सिंह रहे।
विज्ञापन
5 of 11
साइकिल छोड़ हाथी की सवारी
- फोटो : amar ujala
वहीं बलिया में चार मंत्रियों में तीन मंत्री पीछे चल रहे हैं। बलिया नगर में नारद राय, बसपा प्रत्याशी अंबिका चौधरी फेफना से, सिकंदरपुर से मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी सपा चुनाव हार गए हैं। वहीं बांसडीह विधानसभा सीट से मंत्री राम गोविंद चौधरी जीत गए हैं।
विज्ञापन
6 of 11
dhananjay
- फोटो : अमर उजाला
जौनपुर में मल्हनी सीट से निर्दलीय प्रत्याशी बाहुबली धनंजय सिंह और कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव के बीच सीधी लड़ाई हुई। इसमें पारसनाथ यादव चुनाव जीत गए। बता दें कि पारसनाथ यादव का प्रचार करने के लिए मुलायम सिंह यादव मल्हनी आए थे।
विज्ञापन
7 of 11
अब्बास अंसारी
- फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद सीट से मुख्तार अंसारी के भाई और बसपा प्रत्याशी सिगबत्तुल्लाह अंसारी को करारी हार मिली है। उन्हें भाजपा प्रत्याशी अलका राय ने बड़े अंतर से हराया है।
8 of 11
नीलकंठ तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के सबसे हॉट सीट शहर दक्षिणी से काटें के मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी निलकंठ तिवारी ने जीत दर्ज की है। यहां उनसे कड़ा मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी राजेश श्रीवास्तव से थे। कभी तिवारी आगे तो कभी राजेश मिश्रा आगे हो रहे हैं। अंतिम राउंड की गिनती के बाद निलकंठ तिवारी को सबसे ज्यादा मत निकले । उन्हें विजयी घोषित किया गया।
9 of 11
विधायक अजय राय।
वहीं वाराणसी से कांग्रेस के लिए बुरी खबर है। तीन बार से सीटींग विधायक और पिंडरा से कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय हार गए हैं। उन्हें भाजपा के अवधेश सिंह राय ने हराया है।
10 of 11
seema divedi
- फोटो : अमर उजाला
जौनपुर जिले के मुंगराबादशाहपुर सीट से भाजपा के लिए बुरी खबर है। यहां कद्दावर भाजपा नेता सीमा द्विवेदी हार गइ हैं। वहीं जौनपुर सदर सीट से कांग्रेस के नदीम जावेद हार गए हैं।
वहीं घोषी सीट से पहली बार चुनाव लड़ रहे मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी चुनाव हार गए हैं। उन्हें 81 हजार वोट मिले। उन्हें भाजपा के फागू चौहान ने सात हजार वोटों से हराया।