फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में 'सुपर 30' की शूटिंग शुरू, ऋतिक रौशन की एक झलक पाने को उमड़े फैंस

Wed, 07 Feb 2018 12:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
super 30 - फोटो : अमर उजाला
बनारस के रामनगर किले में फिल्म ‘सुपर 30 की शूटिंग की शुरुआत मंगलवार को हो गई। सुबह किले के पिछले हिस्से में स्थित व्यास मंदिर के नीचे खिड़किया घाट पर ऋतिक रौशन के बॉडी डबल ने सूर्य को अर्घ्य देने का सीन शूट किया। शूटिंग को देखने और ऋतिक रौशन की एक झलक पाने को फैंस उमड़ पड़े।  आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...

 
विज्ञापन

2 of 7
super 30 - फोटो : अमर उजाला
अपनी पहली बायोपिक ‘सुपर 30’ में बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन अपने नए लुक में नजर आएंगे। ‘सुपर 30’ क्लासेज के जरिए गरीब, कमजोर आय वर्ग की प्रतिभाओं को आईआईटी की तैयारी कराकर सफलता के नए आयाम स्थापित करने वाले बिहार के आनंद कुमार पर बन रही इस बायोपिक में आनंद जैसा दिखने के लिए ऋतिक ने खासी मेहनत की है। 

 
विज्ञापन

3 of 7
super 30 - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार से फिल्म की शूटिंग रामनगर किला और खिड़किया घाट पर शुरू हुई। दोपहर साढ़े 12 बजे शूटिंग के लिए ऋतिक जब यहां पहुंचे तो बड़ी तादाद में घंटों पहले से आए प्रशंसक उनकी एक झलक को बेताब हो उठे। हालांकि ऋतिक की कार सीधे किले में दाखिल हुई और प्रशंसकों को मायूस होना पड़ा।
 

4 of 7
super 30 - फोटो : अमर उजाला

ऋतिक ‘सुपर 30’ में आनंद कुमार (पटना की आईआईटी कोचिंग सुपर 30 के संचालक ) की भूमिका में हैं। फिल्म के हीरो का पहला लुक ऋतिक ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर किया है। किले में शूटिंग की जानकारी पाकर सुबह छह बजे से ही प्रशंसक वहां बाहर जुटने लगे थे। दोपहर 12:30 बजे ऋतिक रोशन की गाड़ी जैसे ही किले के पास पहुंची तो प्रशंसकों को संभालना पुलिस और बाउंसरों के लिए मुश्किल हो गया। हालांकि ऋतिक बिना रुके सीधे किले के अंदर चले गए। 

 
विज्ञापन

5 of 7
super 30 - फोटो : अमर उजाला
उसके बाद भी प्रशंसक नहीं हटे और काफी देर तक किले के बाहर ऋतिक-ऋतिक का शोर गूंजता रहा। शूटिंग शाम साढ़े छह बजे तक चली लेकिन इस दौरान एकबार भी प्रशंसकों को ऋतिक का दीदार नहीं हो पाया। घंटों इंतजार के बाद प्रशंसक मायूस होकर लौट गए। किले में नौ फरवरी तक शूटिंग चलेगी। पहले दिन किला परिसर स्थित व्यास मंदिर और फिर किले से सटे गंगा के खिड़किया घाट पर फिल्म की शूटिंग हुई।
 
विज्ञापन

6 of 7
super 30 - फोटो : twitter

रामनगर किले के एक भाग को पटना यूनिवर्सिटी का रूप दिया गया है। यहां आनंद कुमार को डिग्री मिलने का दृश्य फिल्माया जाएगा। विकास बहल द्वारा निर्देशित यह फिल्म साजिद नाडियावाला के एनजीई प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनाई जा रही है। फिल्म को 25 जनवरी 2019 को रिलीज करने की तैयारी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
super 30 - फोटो : अमर उजाला

रामनगर किले के बाद बलुआ घाट पर भी शूटिंग की जाएगी। इसके बाद फिल्म की शूटिंग भोपाल और पटना में भी होनी है। नौ फरवरी तक वाराणसी में शूटिंग के बाद ऋतिक भोपाल रवाना होंगे। फिल्म का आखिरी भाग पटना में फ़िल्माया जाएगा। रामनगर किले में शूटिंग के दौरान हजारों प्रशंसक ऋतिक रोशन की एक झलक पाने के लिए जमा थे लेकिन घंटों इंतजार के बाद उन्हें मायूस लौट जाना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें