फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS : बनारस में सेवई कारखाने में लगी भीषण आग, सिलेंडर के धमाकों से दहला इलाका

Tue, 22 May 2018 12:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
fire - फोटो : self
बनारस में सेवई मंडी के एक मकान में सोमवार की देर रात भीषण आग लग गई। जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। घर में रखे तीन एलपीजी सिलेंडर एक के बाद एक तेज धमाके के साथ फट गए। सिलेंडरों के विस्फोट लोग दशहत में आ गए। घटना होने के 40 मिनट बाद मौके पर आग बुझाने पहुंचे दमकल कर्मियों और पुलिस को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन

2 of 6
fire - फोटो : self
तीन मंजिले भवन के दूसरे तल पर लगी आग ने कुछ ही देर में पूरे मकान को अपनी जद में ले लिया। आसपास के दूसरे मकानों पर चढ़कर दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिशों में जुटे रहे। रात दो बजे तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। मकान में कई और एलपीजी सिलेंडर रखे होने की आशंका से दहशत बनी हुई थी। 
विज्ञापन

3 of 6
fire - फोटो : अमर उजाला

सेवई मंडी निवासी वाले गिरधर साव के तीन मंजिले मकान में सेवई और फेनी बनाने का कारखाना चलता था। रमजान का महीना होने के कारण बड़ी मात्रा में सेवई और फेनी बनाने का सामान रखा था। काम के दौरान ही रात करीब पौने एक बजे आग लग गई। धुएं के गुबार के साथ लपटों के विकराल होते ही कारीगर मौके से भाग निकले। मकान से लपटें उठती देख आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। 

4 of 6
fire - फोटो : अमर उजाला
बेहद घनी आबादी होने के नाते आसपास के मकानों के लोग भी जान बचाने के लिए बाहर भाग आए। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया लेकिन आग भड़कती चली गई। इसी दौरान मौके पर रखे तीन एलपीजी सिलेंडर आग की चपेट में आकर एक के बाद एक तेज धमाके के साथ फट गए। इससे इलाके में दहशत फैल गई। 
विज्ञापन

5 of 6
fire - फोटो : अमर उजाला
घटनास्थल पर पहुंचे दमकल कर्मी राहत-बचाव में जुट गए। आसपास की दो सौ मीटर की एरिया के मकानों को खाली कराकर स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाई जा रही थी। रात दो बजे तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। हालात की गंभीरता को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस भी मौके पर मौजूद थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
fire - फोटो : अमर उजाला
जिस मकान में आग लगी, वहां सेवई और फेनी का कारखाना होने के नाते कई एलपीजी सिलेंडरों का भंडारण किया गया था। जिस वक्त घटना हुई, कारीगर सेवई और फेनी बनाने में जुटे थे। तीन एलपीजी सिलेंडरों में एक-एक कर विस्फोट के बाद पुलिस और दमकल कर्मी भी नजदीक जाकर आग बुझाने से हिचकते रहे। इसलिए कि मकान में कई और एलपीजी सिलेंडरों के रखे होने की आशंका थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें