फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'मां कहती रही मैं समझाती हूं...', बाप के सिर था खून सवार; अफेयर के शक में बेटी और उसके दोस्त को मारी गोली

Sat, 27 Sep 2025 11:29 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

यूपी के आजमगढ़ में पिता ने बेटी और उसके दोस्त को गोली मार दी। गोली लगने से बेटी की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मृतक लड़की के दोस्त की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
1 of 7
azamgarh murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ की लालगंज कोतवाली इलाके के लालगंज बाईपास स्थित रेस्टोरेंट में शुक्रवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे पकड़ी खुर्द गांव के नीरज सिंह ने बेटी अक्षरा सिंह (18) और उसके दोस्त आदित्य सिंह (20) को लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मार दी। घटना में अक्षरा की मौत हो गई, जबकि आदित्य का वाराणसी में उपचार चल रहा है। आदित्य की मां रंजना सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी नीरज सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी एक बैंक में कर्ज वसूली का काम करता है।

एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह के अनुसार, मसीरपुर गांव निवासी आदित्य और उसकी दोस्त अक्षरा दोपहर में रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे। इसी बीच नीरज भी अपनी पत्नी शशिकला के साथ वहां पहुंच गए। नीरज को शक था कि बेटी किसी लड़के से बात करती है।
विज्ञापन

2 of 7
मौके पर पुलिस और अन्य लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पिता-पुत्री और आदित्य में कुछ देर कहासुनी के बाद हाथापाई हुई। फिर नीरज ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से पहले बेटी की कनपटी पर गोली मारी। इसके बाद आदित्य को गोली मार दी। पुलिस दोनों को तत्काल संयुक्त 100 शय्या अस्पताल लालगंज ले गई। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने दोनों को वाराणसी रेफर कर दिया। रास्ते में अक्षरा की मौत हो गई, जबकि आदित्य की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। 

 
विज्ञापन

3 of 7
इसी रेस्टोरेंट में हुई हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लड़की की मां कहती रही मैं समझाती हूं...
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज में स्थित रेस्टोरेंट में पिता ने अपने ही बेटी पर प्रेम प्रसंग के शक में पहले हाथापाई की इसके बाद गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं पिता ने बेटी के दोस्त को भी गोली मार दी। घटना के वक्त लड़की की मां भी वहीं मौजूद थी जो पति से कहती रही कि मैं समझाती हूं लेकिन वह नहीं रुका।

4 of 7
इसी रेस्टोरेंट में हुई हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जानकारी मुताबिक देवगांव कोतवाली क्षेत्र के पकड़ी खुर्द गांव निवासी नीरज सिंह एक बैंक में वसूली का काम करता है। उनकी पुत्री अक्षरा सिंह (18) कक्षा 10वीं की छात्रा थी। वह घर से कुछ ही दूरी पर स्थित एक निजी विद्यालय में पढ़ती थी। नीरज सिंह को अपनी पुत्री पर शक था कि वह किसी लड़के से बात करती है। इसे लेकर उसने अपनी पत्नी से भी कहा था कि वह उस पर नजर रखे और समझाए।
विज्ञापन

5 of 7
बाप ने बेटी और उसके दोस्त को मारी गोली, जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शुक्रवार की सुबह अक्षरा अपने स्कूल पढ़ने गई थी। स्कूल की छुट्टी होने के बाद वह मसीरपुर गांव निवासी आदित्य सिंह (20) के साथ लालगंज बाईपास स्थित एक रेस्टोरेंट में गई थी। इसकी जानकारी अक्षरा के पिता नीरज सिंह को भी हो गई। उसने इसकी जानकारी अपनी पत्नी शशिकला सिंह को दी।
विज्ञापन

6 of 7
बाप ने बेटी और उसके दोस्त को यहीं पर मारी गोली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अक्षरा की मां रेस्टोरेंट में पहुंचकर उसे समझा रही थी कि तभी नीरज फोन पर बात करते हुए वहां पहुंचा और बेटी अक्षरा और आदित्य को मारने पीटने लगा। वहां मौजूद मां अपने पति नीरज से कहती रही रुकिए मैं समझाती हूं... लेकिन नीरज के सिर पर खून सवार था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आदित्य की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उसने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाली और पहले बेटी अक्षरा की कनपटी पर गोली मार दी। गोली लगने से अक्षरा वहीं गिर पड़ी। इसके बाद आदित्य पर गोली चलाई जिससे वह घायल हो गया। दोनों को जमीन पर गिरा देख नीरज वहां से भाग निकला। वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें