फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गापूजा पंडालों के गेट गिरे: वाराणसी में आंधी-बारिश का कहर, कई मार्ग बाधित; बनारस स्टेशन की बिजली गुल

Sat, 27 Sep 2025 06:07 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में भीषण गर्मी और उमस से लोगों को शुक्रवार को राहत मिल गई। काफी देर तक हुई बारिश और हवा चलने के बाद कई स्थानों पर पंडाल भी तहस-नहस हो गए। जगह-जगह जलभराव भी हो गया था।
विज्ञापन
1 of 7
लहरतारा-कैंट मार्ग पर गिरा पंडाल का गेट। - फोटो : अमर उजाला
Varanasi News: हथिया नक्षत्र की पूर्व संध्या पर शुक्रवार रात बनारस में आंधी और तूफान के साथ जमकर बारिश हुई। गौदोलिया-गिरजाघर और लहरतारा-बौलिया समेत कई जगहों पर दुर्गापूजा पंडालों के मुख्य द्वार, सजावट, बांस-बल्ली और बैनर आदि सड़क पर गिर गए। इससे मार्ग के दोनों ओर के रास्ते बाधित हो गए। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
तेज हवा से उड़ गई छतरी। - फोटो : अमर उजाला
लहरतारा-बौलिया मार्ग पर बने दुर्गापूजा के दो पंडालों के बड़े प्रवेश द्वार गिरने से काफी देर तक लहरतारा- प्रयागराज मार्ग बाधित रहा, जिससे जौनपुर, मिर्जापुर, गोरखपुर और आजमगढ़ जाने वाली बसें और आम वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन

3 of 7
बारिश से बचने की कोशिश करते युवा। - फोटो : अमर उजाला
दोपहिया से भी निकलने की जगह नहीं बची थी। गेट जब गिरे तो काफी तेज आवाज आने से लोग सहम उठे। गनीमत रही कि बारिश के बीच लोग सड़क पर नहीं थे। नई सड़क के पास गीता मंदिर के पोस्टर बैनर सड़क पर बिखर गए। रात की लगातार बारिश ने शहर भर की सड़कों को जलमग्न कर दिया। अचानक शुरू हुई जोरदार बारिश के बीच सड़कों पर फंसे लोग डरे-सहमे से नजर आए। 

4 of 7
वाराणसी में बारिश का दृश्य। - फोटो : अमर उजाला
बनारस रेलवे स्टेशन की बिजली ही गुल हो गई। इससे स्टेशन पर लोग अंधेरे में चलते नजर आए। आशापुर सारनाथ मार्ग पर एक अस्पताल के सामने पेड़ गिरने से पूरा यातायात बाधित हो गया। शहर में गौदोलिया, लहुराबीर, मैदागिन, पांडेयपुर, कैंट, नदेसर, लंका, दुर्गाकुंड, सारनाथ, शिवपुर, सामनेघाट और गांवों में चोलापुर, सेवापुरी, चौबेपुर, हरहुआ, राजातालाब, मोहनसराय, बाबतपुर आदि इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई।
विज्ञापन

5 of 7
काफी देर तक हुई बारिश। - फोटो : अमर उजाला
मई जैसी धूप और अगस्त जैसी उमस
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो शुक्रवार से बनारस पीछे हटते मानसून के बादलों के प्रभाव में आ गया है। सप्ताह भर पहले 18 सितंबर को आधे ही शहर में 10 मिमी बारिश हुई थी। लेकिन इसके बाद मई जैसी धूप और जुलाई-अगस्त जैसी उमस ने काफी बेहाल कर रखा था।
विज्ञापन

6 of 7
बारिश के बाद लगे पानी के बीच जाता बाइक सवार। - फोटो : अमर उजाला
अधिकतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री ज्यादा
शुक्रवार को बारिश ने 20 दिन की उमस से निजात दिला दी। शुक्रवार को पारा सितंबर महीने के सबसे उच्चतम बिंदु पर पहुंच गया था। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री ज्यादा 36.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था लेकिन बारिश के बाद रात आठ बजे तक तापमान 30 डिग्री के भी नीचे चला गया था। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.9 ज्यादा 27.5 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वाराणसी में बारिश के बीच मस्ती करते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
जिले में दोपहर की कड़ी धूप और उमस के बीच लोग बेहाल हो उठे। हाल ऐसा था कि लोग घर के बाहर निकलने से बच रहे थे। हवा में नमी 90 फीसदी से ऊपर पहुंच गई थी। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में अब बारिश की उम्मीद कम है। हालांकि मानसून लौट रहा है तो बूंदाबांदी की थोड़ी-बहुत उम्मीद है। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से कोई पूर्वानुमान भी जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें