फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की गुहारः बेटी की जान खतरे में है, बचा लीजिए एसपी साहब

Sat, 01 Sep 2018 01:19 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
विज्ञापन
1 of 5
यूपी पुलिस
आठ माह पहले घर से गायब हुई बेटी की तलाश में पिता थाने का चक्कर काटता-काटता थक गया। मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्जकर पुलिस चुप बैठ गई। इस दौरान एक माह पहले पिता के मोबाइल पर आए एक कॉल के बाद पैरों के तले से जमीन खिसका दी। मामला यूपी के जौनपुर का है। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
विज्ञापन

2 of 5
डेमो पिक
जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के नटौली गांव निवासी 20 वर्षीय युवती आठ माह पहले घर से शाहगंज के लिए निकली तो नहीं लौटी। तमाम संभावित ठिकानों पर तलाश के बाद लड़की के पिता ने पुलिस को सूचना दी थी। 

 
विज्ञापन

3 of 5
UP Police
आरोप है कि तत्कालीन कोतवाल ने यह कहते हुए तहरीर लेने से मना कर दिया था कि बेटी बालिग है तो उसे कहीं भी आने जाने का हक है। वह अपने मन से किसी के साथ गई होगी आ जाएगी। काफी मिन्नतों के बाद पुलिस ने लापता होने के एक माह बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज जरूर की लेकिन उसकी तलाश के लिए कोई कार्रवाई पुलिस ने नहीं की। 

 

4 of 5
threat call
इधर, एक माह पहले लापता बेटी ने अपने पिता को फोन पर बताया कि वह मुंबई में है और बदमाशों की चंगुल से निकल नहीं पा रही। ये लोग उसकी हत्या कर सकते हैं। उसने खुद की जान बचा लेने की गुहार पिता से लगाई। स्थानीय पुलिस ने इसके बाद भी कुछ सुनने को तैयार नहीं हुई तो लड़की के पिता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बेटी का जान बचाने की गुहार लगाई है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
demo pic
एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में लड़की के पिता ने कहा है कि जिस वक्त बेटी उनसे फोन पर बात कर रही थी, उस वक्त वह डरी सहमी हुई थी। बात करते समय ही किसी पुरुष ने उससे मोबाइल छीन लिया और गाली देते हुए कहा कि अगर पुलिस से शिकायत की तो बेटी को जिंदा नहीं पाओगे। इसके बाद से कभी फोन नहीं आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें