फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदन के पिता बोले, शहादत पर गर्व, काश दो चार को मारकर शहीद होता बेटा

Tue, 23 Jan 2018 10:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
1 of 6
चंदन कुमार राय - फोटो : अमर उजाला
काश मेरा बेटा सीधे लड़ते हुए दुश्मन सेना के दो चार लोगों को मार कर शहीद होता तो मुझे और फक्र होता। फिर भी ऐसे बेटे का पिता होना फक्र की बात है। मेरा बेटा देश की रक्षा करते हुए शहीद हुआ है। पुत्र की शहादत पर मुझे गर्व है। ये बातें शहीद चंदन के पिता सत्यप्रकाश राय ने बेटे को श्रद्धांजलि देते हुए कही। आगे की स्लाइड्स में देखें...
 
विज्ञापन

2 of 6
chandan kumar rai - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि देश की रक्षा करते हुए प्राणों की आहुति देकर न सिर्फ अपना बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने सरकार से शहीद चंदन राय के आदमकद प्रतिमा गांव में स्थापित करने की मांग की। ताकि युवा चंदन की शहादत से प्रेरणा ले सकें। सत्यप्रकाश राय ने कहा कि चंदन के शहीद होने से परिवार पूरी तरह अनाथ हो गया, लेकिन पूरे परिवार को चंदन पर गर्व है। 


 
विज्ञापन

3 of 6
chandan kumar rai - फोटो : अमर उजाला
वहीं राज्य मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि बेटे शहादत के बाद पिता के उद्गार प्रेरणा दायी है। चंदन की शहादत को शब्दों में नहीं व्यक्त किया जा सकता है। मेरी और प्रदेश सरकार की पूरी सहानभूति और संवेदना शहीद के परिवार के साथ है। परिवार के लोग जिस प्रकार से भी चाहें सरकार का सहयोग ले सकते हैं। 

 

4 of 6
chandan kumar rai - फोटो : अमर उजाला
चदन के शहीद होने से नाराज युवाओं ने सोमवार की सुबह पाकिस्तान का पुतला दहन किया। इस दौरान युवकों ने पाकिस्तान के पुतले की जूते चप्पलों से पिटाई भी की। युवाओं ने पाकिस्तान से आरपार के लड़ाई की भी मांग की। 

 
विज्ञापन

5 of 6
chandan kumar rai - फोटो : अमर उजाला
दिन में 11 बजे शहीद चंदन का शव गांव में पहुंचा तो माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया। युवा गम के साथ काफी गुस्से में दिखे। मारफपुर नदेसर गांव के युवाओं ने पाकिस्तान का पुतला तैयार किया और पुतला लेकर नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। इसके बाद चौराहे पर जूते चप्पलों से पुतले की पिटाई करते हुए पुतले में आग लगा दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
chandan kumar rai - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान युवाओं ने इस घटना को पाकिस्तान का कायरना हरकत करार दिया। युवाओं ने भारत सरकार से आरपार की लडाई की मांग की। कहा कि रोज रोज की लड़ाई से अच्छा है कि आरपार की लड़ाई कर फैसला किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें