फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्था या चमत्कार: बनारस के इस कुंड में नहाने पर पूरी होती है संतान की मन्नत, लोलार्क छठ पर आएंगे हजारों दंपती

Mon, 18 Sep 2023 01:59 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 8
लोलार्क कुंड स्नान 21 सितंबर को - फोटो : अमर उजाला
वैसे तो काशी तीर्थनगरी की हर नदी, कुंड, तालाब को ही जलतीर्थ की मान्यता मिली हुई है। इसी में से एक लोलार्क कुंड भी है। जहां नि:संतान दंपती आस्था और विश्वास की डुबकी लगाते हैं। भादो माह की षष्ठी तिथि को इसी मान्यता के साथ स्नान करने पहुंचते हैं। इस वर्ष सूर्य षष्ठी पर 21 सिंतबर को लोलार्क कुंड में डुबकी लगाने के लिए आस्था का जन सैलाब उमड़ेगा। अस्सी के भदैनी स्थित प्रसिद्ध लोलार्क कुंड पर आस्था का मेला गुलजार होगा।
काशी के लक्खा मेलों में शुमार लोलार्क षष्ठी स्नान की मान्यता है कि संतान प्राप्ति की कामना लेकर आने वाले दंपतियों की मनोकामना लोलार्केश्वर महादेव पूरी कर देते हैं। स्नान की तैयारियों में जिला व पुलिस प्रशासन जुटा है। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को लोलार्क कुंड में स्नान के लिए दंपती बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र, बंगाल, नेपाल सहित आसपास के जिलों से काशी पहुंचेंगे।  
विज्ञापन

2 of 8
लोलार्क कुंड - फोटो : अमर उजाला
तीर्थ पुरोहित पं. कन्हैया तिवारी ने बताया कि संतान की कामना से दंपती लोलार्क छठ के दिन भदैनी स्थित लोलार्क कुंड में तीन बार डुबकी लगाकर स्नान करते हैं। कुंड में स्नान के बाद दंपती को एक फल का दान कुंड में करना चाहिए। दंपती अपने भीगे कपड़े भी छोड़ देते हैं।
विज्ञापन

3 of 8
लोलार्क कुंड स्नान - फोटो : अमर उजाला
कुंड में स्नान के बाद दंपती को लोलार्केश्वर महादेव के दर्शन करने चाहिए। स्नान के दौरान दंपती जिस फल का दान कुंड में करते हैं, मनोकामना पूर्ति तक उसे उसका सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान सूर्य प्रसन्न होते हैं और स्नान करने वाली माताओं की मनोकामना पूरी होती है।

4 of 8
लोलार्क कुंड स्नान के लगती है लंबी कतार - फोटो : amar ujala
अस्सी, भदैनी से लेकर लोलार्क कुंड तक बैरिकेडिंग लगाने का काम शुरू हो गया। कुंड के पास विश्वनाथ मंदिर की तर्ज पर जिगजैग बैरिकेडिंग की गई है। ताकी कुंड में एकबार में 100 से 150 लोग ही स्नान करने के लिए जा पाएंगे। 
विज्ञापन

5 of 8
लोलार्क कुंड स्नान - फोटो : अमर उजाला
लोलार्क कुंड में स्नान का खास महत्व होता है। हर साल सूर्य षष्ठी पर देश के अलग अलग प्रांतों से आए श्रद्धालुओं की यहां भीड़ जुटती है।  लोलार्केश्वर महादेव मंदिर के महंत के अनुसार पश्चिम बंगाल स्थित कूच विहार स्टेट के एक राजा चर्मरोग से पीड़ित और नि:संतान थे। यहां स्नान करने से न केवल उनका चर्मरोग ठीक हुआ बल्कि उन्हें पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। उन्होंने इस कुंड का निर्माण सोने की ईंट से कराया था।
विज्ञापन

6 of 8
लोलार्क कुंड स्नान - फोटो : अमर उजाला
काशी खंड के अनुसार भगवान सूर्य ने लोलार्क कुंड पर सैकड़ों वर्ष तक भगवान शिव की आराधना की थी। उन्होंने जो शिवलिंग यहां स्थापित किया उसे लोलार्केश्वर महादेव के नाम से जाना जाता है। 
विज्ञापन

7 of 8
लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी - फोटो : अमर उजाला
पुराणों में वर्णित है कि देवासुर संग्राम के समय भगवान सूर्य के रथ का पहिया यहां गिरने के कारण कुंड का निर्माण हुआ। आज भी उदय होने वाले सूर्य की पहली किरण इस कुंड में पड़ती है और यहां स्नान मात्र से चर्म रोग दूर होते हैं और संतान कामना पूरी होती है। 
विज्ञापन

8 of 8
लोलार्क कुंड - फोटो : सोशल मीडिया
स्कंद पुराण के काशी खंड के 32वें अध्याय में उल्लेख है कि माता पार्वती ने स्वयं इस कुंड परिसर में स्थित मंदिर में शिवलिंग की पूजा की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें