फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP डीजीपी सुलखान सिंह के बारे में फेसबुक पोस्ट वायरल, जानें क्या है खास

Sun, 23 Apr 2017 06:02 PM IST
amarujala.com- Written by: शैलेश कुमार शुक्ल
विज्ञापन
1 of 6
up dgp sulkhan singh - फोटो : अमर उजाला
बेहद तेज तर्रार और सादगी पसंद आईपीएस सुलखान सिंह को हाल ही में यूपी का नया डीजीपी बनाया गया है। 1980 बैच के सुलखान सिंह ने जावीद अहमद की जगह ली है। सूबे के 55वें डीजीपी के पद पर नियुक्ति के बाद से ही सोशल मीडिया में सुलखान सिंह के बारे में एक फेसबुक पोस्ट वायरल हो रही है। आगे की स्लाइड में जानिये क्या है खास-
विज्ञापन

2 of 6
up dgp sulkhan singh - फोटो : अमर उजाला
यूपी के नए डीजीपी के बारे में यह पोस्ट लिखी है वाराणसी में रहने वाले नृपेंद्र सिंह ने। नृपेंद्र सिंह उत्तर प्रदेश सरकार के फूड एंड सिविल सप्लाई विभाग में रहे हैं और सुलखान सिंह को करीबी से जानते हैं। नृपेंद्र सिंह ने फेसबुक पर लिखा, 'प्रदेश के सबसे वरिष्ठ आईपीएस, ईमानदार व तेजतर्रार अधिकारी सुलखान सिंह को डीजीपी बनाकर सीएम योगी ने स्वच्छ प्रशासन का साफ संकेत दिया है।
विज्ञापन

3 of 6
up dgp sulkhan singh - फोटो : अमर उजाला
नृपेंद्र ने लिखा, 'पुलिस मेडल और राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित सुलखान सिंह 1980 बैच के आईपीएस हैं। सुलखान सिंह आईपीएस अधिकारियों में बेहद लोकप्रिय रहे हैं। उत्तर प्रदेश के नए डीजीपी के कद का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके पास अचल संपत्तियों के नाम पर केवल तीन कमरे का एक घर और थोड़ी सी खेती की जमीन है।

4 of 6
up dgp sulkhan singh - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ स्थित अलकनंदा अपार्टमेंट में उनका घर है। इस घर को उन्होंने लखनऊ डेवलपमेंट अथारिटी से किस्तों में लिया था। मूल रूप से बांदा जिले के रहने वाले सुलखान सिंह के पास 2.3 एकड़ जमीन है जो उन्होंने बांदा के जोहरपुर गाँव में 40 हजार रुपयों में खरीदी थी।
विज्ञापन

5 of 6
पदभार ग्रहण करते सुलखान सिंह - फोटो : amar ujala
वर्तमान में इस जमीन की कीमत केवल तीन लाख रूपए है। नृपेंद्र सिंह की इस पोस्ट करीब 70 लोगों ने शेयर किया है। वहीं दो हजार से अधिक लोगों ने लाइक और सैंकडों लोगों ने कमेंट किया है। बता दें कि सुलखान सिंह ने पदभार ग्रहण करने के साथ ही अपने इरादे साफ कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वर्तमान डीजीपी सुलखान सिंह को बधाई देते पूर्व डीजीपी जावीद अहमद - फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा है कि पुलिस बिना किसी दबाव में आए निष्पक्ष कार्रवाई करेगी तो बाकी समस्याएं अपने आप ही हल हो जाएंगी। नए डीजीपी ने कहा, किसी को भी कानून हाथ में लेने की छूट नहीं होगी। जो कानून हाथ में लेगा, उससे सख्ती से निपटेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें