पानी में डूब जाएगा दशाश्वमेध घाट स्थित जल पुलिस का कार्यालय।
- फोटो : संवाद
गंगा में लगातार उफान के चलते ढाब क्षेत्र स्थित सोता का पेटा फूल गया है। सोता का बाढ़ पानी अब खेतों की ओर बढ़ने लगा है। इससे सोता किनारे रोपी गई सब्जियों की फसलें भी बाढ़ की चपेट में आने लगी हैं। मुस्तफाबाद रेता पार, रामपुर ढाब, कुढ़वा, अंबा और छितौना गांवों में सबसे पहले सोता किनारे की फसलें प्रभावित हैं। ढाब क्षेत्र की रामचंदीपुर, गोबरहा, मोकलपुर, मुस्तफाबाद आंशिक, रामपुर, छितौना, अंबा, चांदपुर, जाल्हूपुर, सरसौल, मिश्रपुरा, कुकुढ़ा, रैमला, बभनपुरा और हनुमानपुर समेत कई ग्राम पंचायतें बाढ़ से प्रभावित होंगी।