फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खास बातचीत: '21 साल पहले एक्टर बनने आया था लेकिन...', कांतारा चैप्टर 1 के मुख्य अभिनेता बोले- लिया था संकल्प

Sat, 18 Oct 2025 05:56 AM IST
अमन विश्वकर्मा हिमांशु अस्थाना, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Rishab Shetty in Varanasi: बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने पहुंचे साउथ एक्टर ऋषभ शेट्टी ने कहा कि काशी आकर काफी सुकून महससू हो रहा है। यहां गंगा आरती में शामिल होना ही कई मायने में विशेष होता है। फिल्म कांतारा चैप्टर 1 को लेकर कहा कि यह फिल्म एक ईश्वर की कहानी है, जो देखने लायक है।
विज्ञापन
1 of 6
ऋषभ शेट्टी ने अमर उजाला से की खास बातचीत। - फोटो : अमर उजाला
कन्नड़ फिल्म कांतारा चैप्टर 1 बाॅक्स ऑफिस पर देशभर में 500 करोड़ और दुनिया भर में 700 करोड़ के पार होने जा रही है। दूसरी ओर इसके मुख्य अभिनेता, निर्देशक और स्क्रिप्ट राइटर ऋषभ शेट्टी शुक्रवार को बनारस में थे। अमर उजाला से खास बातचीत में ऋषभ शेट्टी ने बताया कि फिल्म पूरी होने के बाद संकल्प था कि बनारस में आकर अपने शिव से मिलूंगा। मेरे गांव की गुफा में भी शिव हैं, जो काशी की याद दिलाते हैं। 

उन्होंने बताया कि 21 साल पहले मैं इस फील्ड में अभिनेता बनने आया था लेकिन हालात ने निर्देशक और लेखक बना दिया। कांतारा लिखने के बाद लगा कि अब लीड एक्टिंग करने का सही समय आ गया है। भारत की ऑडियंस ने उत्तर-दक्षिण के सिनेमा की खाई को पाट दिया है। अब हर कोई हर क्षेत्र की फिल्में देख रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

सवालों के दिए जवाब

2 of 6
गंगा आरती के दाैरान पूजन करते ऋषभ शेट्टी। - फोटो : अमर उजाला
सवाल : कांतारा चैप्टर 1 ने साबित कर दिया कि लोककथा और रिवाजों पर बनी फिल्में भी 500 करोड़ के क्लब में शामिल होकर व्यावसायिक रूप से सफल हो सकती हैं। क्या आप काशी के लक्खा मेलों, लोक कथा, घाटों और धर्म रिवाजों पर भी फिल्में बनाएंगे ?
जवाब : इस पर काशी के लोगों को सोचना चाहिए। यहां की मिट्टी में क्या कहानी है वो तो यहीं के लोगों को ही अच्छे से पता होगी। मैं अपने गांव की कहानी को अच्छे से बयां कर सकता हूं, लेकिन यहां के लोग जो अपनी स्थानीय कहानी लाएंगे तो उस स्क्रिप्ट में गहराई और डिटेल दोनों मिलेगी।

सवाल : आपने कहा था कि फिल्म रिलीज करने के बाद पहली इच्छा बनारस जाने की है। बाबा विश्वनाथ और मां गंगा से क्या आशीर्वाद मांगने आए हैं?
जवाब : काशी दूसरी बार आया हूं। संकल्प लिया था कि फिल्म खत्म होने के बाद भगवान शिव के चरण स्पर्श करूंगा। भगवान से क्या मन्नत या आशीर्वाद है वो मेरे अंदर ही रहेगा।
विज्ञापन

3 of 6
गंगा आरती में शामिल हुए ऋषभ शेट्टी। - फोटो : अमर उजाला
सवाल : क्या काशी से कोई पुराना कनेक्शन रहा है ?
जवाब : बचपन से ही काशी से जुड़ा रहा हूं। मां-बाप ने बनारस के बारे में बचपन से ही बताया था। उत्तरकाशी और दक्षिण काशी, काशी विश्वनाथ और मंजूनाथ एक दूसरे से कनेक्ट लगते हैं। मेरे गांव में भी केशवानाथेश्वर गुफा मंदिर है जो कि काशी से जोड़ता है। जब-जब गुफा के अंदर शिव की पूजा करता हूं तो काशी सा ही लगता है।

सवाल- : पानी के बोतल बेचने से लेकर, रियल एस्टेट और होटलों में आपने काम किया है, फिर थियेटर में अभिनय किया। लेकिन आपका समय अचानक से कैसे बदला?
जवाब : 21 साल हो गए इस इंडस्ट्री में स्ट्रगल करते-करते। दिसंबर 2004 में छोटे बजट की कन्नड़ फिल्म में काम किया। निर्देशक के तौर पर कांतारा चैप्टर 1 मेरी पांचवीं फिल्म है। बाहर तो अभी-अभी आ रहा हूं। आगे जाना है।

4 of 6
गंगा आरती में शामिल हुए ऋषभ शेट्टी। - फोटो : अमर उजाला
सवाल : कांतारा सीरीज से पहले आपके पास एक्टिंग का कोई बहुत अनुभव भी नहीं था, फिर भी दर्शक एक्टिंग की इतनी तारीफ कर रहे हैं। क्या स्क्रिप्ट लिखते-लिखते एक्टिंग करने लगते थे?
जवाब - स्क्रिप्ट लिखते हुए हम अपनी सोच में पात्र को जी सकते हैं। उनके साथ यात्रा कर सकते हैं। लेकिन, मैं छठवीं कक्षा से ही प्रयास कर रहा था। गांव में ही मेरी शुरुआत हुई थी। कन्नड़ फिल्मों में छोटे-छोटे रोल किया। यूं तो 21 साल पहले फिल्म इंडस्ट्री में मैं एक्टिंग के लिए ही आया था, लेकिन सफल नहीं हुआ। इसके बाद धीरे-धीरे लिखने का काम शुरू किया। फिर निर्देशन का काम सीखने के लिए फिल्म इंस्टीट्यूट में गया। उसी समय निर्देशन के लिए गंभीरता बढ़ गई।
विज्ञापन

5 of 6
परिवार के साथ पूजन करते एक्टर ऋषभ शेट्टी। - फोटो : अमर उजाला
सवाल : आपको कब ऐसा लगा कि एक्टिंग में आना चाहिए ?
जवाब : तीन फिल्में आने के बाद फैसला लिया कि कांरारा पहले भाग में खुद ही एक्टिंग करूं। क्योंकि, दूसरे एक्टर के लिए एक्शन सिक्वेंस को करना काफी मुश्किल होगा। इसलिए मैंने सोचा कि मुझे ही एक्टिंग करनी चाहिए।

सवाल : केजीएफ के बाद कांतारा दूसरी सबसे बड़ी कन्नड़ फिल्म बन चुकी है। क्या बॉलीवुड के ऑफर्स आए हैं?
जवाब : पहले कांतारा के बाद ही बॉलीवुड में कई ऑफर मिले थे और बहुत सी कहानियां भी सुन चुका हूं। जब तक कांतारा का काम पूरा नहीं हो जाता, नहीं करूंगा। आगे विचार करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एक्टर ऋषभ शेट्टी। - फोटो : अमर उजाला
सवाल : साउथ की फिल्म और बॉलीवुड में क्या अंतर आपको महसूस होता है ?
जवाब : सिनेमा सिनेमा होता है। मुझे ज्यादा अंतर नहीं दिखता। हर क्षेत्र और हर भाषाई क्षेत्र में ऑडियंस से कैसे ट्रीट करना है, उसका अपना एक तरीका होता है। लेकिन अब तो भाषाई बाधा भी हटा दी गई है जिससे उत्तर से दक्षिण तक पूरा भारतीय सिनेमा एक हो गया है। भारत में हर भाषा की फिल्में देखी जा रही हैं। ये खुशी की बात है।

सवाल : बनारस के मंदिरों के बारे में बताएं। क्या यहां पर फिल्म करेंगे?
जवाब : बनारस में बहुत से मंदिर होने के चलते ये शहर काफी दिलचस्प है। विश्वनाथ मंदिर, वाराही मंदिर और संकट मोचन सहित कई ऐसी जगहें हैं जो बेहद अद्भुत महसूस कराते हैं। पहली बार राम मंदिर के उद्घाटन में आया था तो काशी दर्शन किया था। यहां आने में बड़ी खुशी होती है। क्या बताऊं यहां से बहुत दूर है मेरा गांव। राम मंदिर आया था तो हनुमान जी के भी दर्शन किए थे। सिनेमा करूंगा या नहीं थोड़ा मुश्किल होगा।

सवाल : दक्षिण के दूसरे स्टार के मुकाबले आपकी हिंदी काफी अच्छी है, क्या भोजपुरी धरती पर आने के बाद यहां के लिए भी काम करना चाहेंगे?
जवाब - पत्रकारों से बातचीत करके ही मेरी हिंदी इतनी अच्छी हुई है। मुंबई में 3-4 महीने तक काम किया तो वहां भी मदद मिली। हिंदी फ्लो में आ रही है। लेकिन, भोजपुरी पर काम करने का सोचा नहीं कुछ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें