फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी के होटल में हुई महिला की हत्या, सीसीटीवी फुटेज ने बयां की वारदात के पहले की कहानी

Tue, 14 May 2019 11:47 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
मामले की छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक महिला की गला दबा कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस वारदात को शहर के एक होटल में अंजाम दिया गया था। मौके पर पहुंची पुलिस के शक की सुई मृतका की सहकर्मी और उसके पति के इर्द-गिर्द घूम रही है। पुलिस ने जगतगंज स्थित होटल डे विला इन में ठहरी शिल्पा की हत्या की गुत्थी काफी हद तक सीसी कैमरे की फुटेज ने सुलझा दी है। सीसीटीवी फुटेज में शिल्पा की सहकर्मी और उसके पति की सभी गतिविधियां रिकॉर्ड हो गई हैं। पढ़ें आगे की स्लाइड्स में....
विज्ञापन

2 of 7
सीसीटीवी फुटेज के अनुसार कमरा नंबर 102 में सोमवार की सुबह 5:30 बजे के लगभग हेमलता और नसीम घुसे। छह बजे के लगभग दोनों बाहर निकले और दरवाजे को बाहर से खींच कर अपने कमरा नंबर 203 में गए। इसके बाद 6:15 बजे के लगभग दोनों होटल से चेक आउट कर कहीं चले गए। तफ्तीश कर रही चेतगंज पुलिस के अनुसार साढ़े पांच से छह बजे के बीच ही हेमलता और नसीम ने शिल्पा की हत्या की है। इसके बाद दोनों ने अपने मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया।
विज्ञापन

3 of 7
चेतगंज पुलिस की प्रारंभिक तफ्तीश में सामने आया है कि केएस इवेंट्स फर्म को वाराणसी के कई होटलों से लगातार इवेंट मैनेजमेंट के काम मिलते रहते हैं। इस सिलसिले में शिल्पा का अकसर वाराणसी आना होता था। शिल्पा और हेमलता दोनों पांच साल से केएस इवेंट्स फर्म से जुड़ी हुई थी। शिल्पा इधर जब भी बनारस आती थी तो बीते पांच महीने से जगतगंज में खुले होटल डे विला इन में ही ठहरती थी।

4 of 7
शिल्पा की फर्म में काम करने वाले पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद निवासी पंकज ने बताया कि वो एक सस्ते गेस्ट हाउस में ठहरा हुआ था। होटल का खाना महंगा होने के कारण शिल्पा और हेमलता के लिए वो खाना और नाश्ता बाहर से लाकर देता था। पंकज ने बताया कि 12 मई की रात वो खाना लेकर आया तो शिल्पा और हेमलता ने उसके साथ खाया लेकिन नसीम नहीं था। सुबह 10 बजे तक जब शिल्पा का फोन नहीं आया तो वो हालचाल लेने के साथ ही नाश्ता के बारे में पूछने के लिए होटल पहुंचा। लेकिन शिल्पा का दरवाजा नहीं खुला। इस पर पंकज ने होटल स्टाफ ने मास्टर कार्ड से दरवाजा खोलवाया तो शिल्पा बेड पर मृत पड़ी हुई थी। 
विज्ञापन

5 of 7
उधर, इंस्पेक्टर चेतगंज ने बताया कि शिल्पा की हत्या की जानकारी उनके पति अमित को दे दी गई है। अमित मंगलवार को वाराणसी आ रहे है। इवेंट फर्म के संचालक और पंकज से भी बातचीत की गई लेकिन वारदात की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। पुलिस होटल के मैनेजर सहित अन्य कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। हेमलता और नसीम की गिरफ्तारी के लिए शहर के सभी बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों और बाबतपुर एयरपोर्ट पर अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन

6 of 7
कमरे को सील कर के छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इस संबंध में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि होटल के सीसी कैमरे की फुटेज से हत्या का शक शिल्पा की सहकर्मी हेमलता और उसके पति नसीम पर है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश में अलर्ट जारी किया गया है। वारदात की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डी विला इन होटल में हुई हत्या - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को होटल के कमरे से शिल्पा का आईफोन मिला। देर शाम तक आईफोन को अनलॉक नहीं किया जा सका था। इंस्पेक्टर चेतगंज ने बताया कि मोबाइल अनलॉक होते ही कॉल डिटेल और व्हाट्स एप खंगाल कर हेमलता के करीबियों तक पहुंच कर उसके बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। इसके साथ ही इवेंट फर्म के जो भी कर्मचारी आए हैं, उनसे भी वारदात की वजह के संबंध में पूछताछ की जा रही है। हेमलता और नसीम द्वारा होटल को दिए गए मोबाइल नंबरों से संबंधित विवरण भी जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें