फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद मुबारक : सजदे में झुके सिर, सेवईयों ने खुशियों में घोली मिठास

Mon, 26 Jun 2017 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 10
eid in varanasi - फोटो : अमर उजाला
रमजान में महीने भर तक इबादत के बाद सोमवार को ईद का मुबारक मौका आया तो खुशियों की चमक से कोना-कोना खिल उठा। सभी मस्जिदों-ईदगाहों में ईद की नमाज अदा की गई। खुशनुमा माहौल में सुबह से ही नमाजी पहुंचने शुरू गए। लकदक लिबास में बड़ों के साथ बच्चों की टोलियां भी नमाज अदा करने पहुंचीं। आगे की सलाइड्स में देखें तस्वीरें..
विज्ञापन

2 of 10
eid - फोटो : अमर उजाला
बारगाहे इलाही में मुल्क में अमन-चैन और बरक्कत के लिए दुआएं की गईं। फिर गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी गई। नूरानी माहौल में लोगों की खुशियां देखते ही बनती थीं।  रमजान के रोज़े और इबादत के बदले रोजेदारों को सोमवार को ईद की खुशियां तोहफे में मिलीं। नए लिबास और इत्र की खुशबू से माहौल ही नूरानी हो उठा।
विज्ञापन

3 of 10
eid - फोटो : अमर उजाला
 सोमवार को काशी विद्यापीठ ईदगाह, नई सड़क, नदेसर, चौक, लाटसरैया, मदनपुरा, रेवड़ी तालाब, शक्कर तालाब, बादशाह बाग आदि स्थानों पर सुबह सात बजे से करीब 11 बजे तक नमाज अदा की गई। कई ईदगाहों पर तो इतनी भीड़ थी कि लोगों को सड़क पर ही नमाज अदा करनी पड़ी। नमाजियों को कोई असुविधा न हो, इसके लिए जगह-जगह बैरीकेडिंग भी की गई थी।

4 of 10
eid - फोटो : अमर उजाला
 गरीबी-अमीरी का भेदभाव भुलाते हुए सभी ने अकीदत के साथ नमाज अदा की। रामनगर, शिवाला, बजरडीहा, मदनपुरा, भेलूपुर, औरंगाबाद, पितरकुं डा, दरगाह फातमान, शिवपुर, दोषीपुरा, नक्खीघाट में नमाजियों की भीड़ उमड़ी रही।  ईद के खास मौके पर शहर में कई जगह मजलिसें हुईं। इस दौरान शहीदाने कर्बला इमाम हुसैन को भी याद किया गया। 
विज्ञापन

5 of 10
eid in varanasi - फोटो : अमर उजाला
ईद-उल-फितर के पर्व पर सेवई की मिठास में सब एक ही रंग में रंगे नजर आए और वह रंग था इंसानियत का। ईद की नमाज के बाद शुरू हुआ दावतों का सिलसिला। हर मजहब के लोगों ने अपने परिचितों के घर जाकर उन्हें ईद की मुबारकबाद दी और तरह-तरह की सेवइयों का लुत्फ उठाया। दोपहर बाद से शुरू हुआ दावतों का दौर देर रात तक चलता रहा। यह त्योहार गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल बन गया।
विज्ञापन

6 of 10
eid - फोटो : अमर उजाला
पूर्वांचल के अन्य जिलों में भी यही हाल रहा। मऊ जिले में ईद की नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हुई। हालांकि यहां एक मौलवी की हत्या के विरोध में लोगों ने काली पट्टी बांधकर नमाज अदा की। मिर्जापुर, आजमगढ़, भदोही, जौनपुर, चंदौली आदि जिलों में भी ईद मनाई गई। 
विज्ञापन

7 of 10
eid - फोटो : अमर उजाला
ईद की नमाज के बाद लोगों ने शहर के कब्रिस्तानों में जाकर अपने पुरखों के दर पर हाजिरी लगाई और फातेहा पढ़ा। हुकुलगंज, जलालीपुरा, गौरीगंज, टकटकपुर, फातमान रोड पर आस्ताने पर हाजिरी लगाई गई। हजरत बाबा लाटशाही, चंदन शहीद, हजरत याकूब शहीद, बहादुर शहीद के आस्ताने पर भी अकीतदमंदों का हुजूम उमड़ा।

8 of 10
eid - फोटो : अमर उजाला
शहर के विभिन्न इलाकों में रेस्तरां, मॉल में भी भीड़ रही और लोगों ने ईद की खुशियां मनाईं। सुबह ईदगाहों पर मेला लगा रहा। महीने भर बाद तमाम युवाओं ने ईद के दिन मॉल में मूवी देखी और होटलों में लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया। ईदगाहों-मस्जिदों के पास सजे मेले में बच्चों ने खूब मस्ती की। पुलिस लाइन मस्जिद, ईदगाह मस्जिद लाटशाही, काशी विद्यापीठ पर लगे मेले में बच्चे मौज-मस्ती करते रहे। बच्चों ने झूलों का भी लुत्फ उठाया। 

9 of 10
eid - फोटो : अमर उजाला
डीएम योगेश्वर राम मिश्रा और एसएसपी नितिन तिवारी ने नमाज के दौरान दोषीपुरा और लाटभैरव पहुंचे। नमाज खत्म होने तक अधिकारी वहीं रहे। शहर के अन्य स्थानों पर होने वाली नमाज समेत शहर का जायजा लिया। डीएम शाम को मुफ्ती-ए-शहर अब्दुल बातिन नोमानी समेत अन्य प्रमुख सरदारों के यहां गए भी पहुंचे।
विज्ञापन

10 of 10
eid - फोटो : अमर उजाला
रमजान में महीने भर तक इबादत के बाद सोमवार को ईद का मुबारक मौका आया तो खुशियों की चमक से कोना-कोना खिल उठा। सभी मस्जिदों-ईदगाहों में ईद की नमाज अदा की गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें