काशी में ईद का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। ज्ञानवापी समेत शहर के सभी छोटे बड़े इबादतगहों में गुरुवार की सुबह ईद की नमाज अदा की गई। सभी इबादतगाह नमाजियों से खचाखच भरे रहे। लोगों ने खुदा की बारगाह में नमाज अदा कर अल्लाह को शुक्रिया अदा की। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद देकर ईद की खुशी का इजहार किया।