फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durga Ashtami 2025: श्रद्धालुओं ने अन्नपूर्णा माता मंदिर में टेका मत्था, 108 परिक्रमा कर की मंगल कामना

Tue, 30 Sep 2025 02:49 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Durga Ashtami 2025: शारदीय नवरात्र के आठवें दिन माता अन्नपूर्णा मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। दर्शन- पूजन कर श्रद्धालुओं ने सुख- समृद्धि की कामना की। 
विज्ञापन
1 of 5
अन्नपूर्णा माता मंदिर - फोटो : अमर उजाला
शारदीय नवरात्र के आठवें दिन, मंगलवार को अष्टमी तिथि पर भारी संख्या में श्रद्धालु विश्वनाथ गली स्थित अन्नपूर्णा मंदिर पहुंचे। महागौरी स्वरूप की आराधना करते हुए श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में दर्शन-पूजन किया। मंगला आरती के बाद से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जो देर रात तक दर्शन करती रही। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच कतारबद्ध श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार करते दिखे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अन्नपूर्णा माता मंदिर - फोटो : अमर उजाला
महंत शंकरपुरी ने बताया कि भोर में माता के विग्रह का पंचामृत स्नान कराया गया। इसके बाद नूतन वस्त्र और आभूषणों से सुसज्जित कर मंगला आरती की गई। आरती उपरांत मंदिर के पट खुलते ही गर्भगृह के बाहर से श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया।
विज्ञापन

3 of 5
अन्नपूर्णा माता मंदिर - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि नवरात्रि की अष्टमी पर माता के महागौरी स्वरूप की विशेष पूजा होती है। महिलाएं मां की परिक्रमा करती हैं। कोई 108 तो कोई 51 या 21 फेरे लगाती है। श्रद्धा भाव से की गई परिक्रमा से मां सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं।

4 of 5
अन्नपूर्णा माता मंदिर - फोटो : अमर उजाला
महिलाओं ने मंदिर परिसर में बैठकर भजन-कीर्तन किया और परिवार की सुख-समृद्धि तथा शांति की कामना करते हुए मां से भिक्षा मांगी। भक्तों को भोग प्रसाद के रूप में ‘खजाना’ (चावल) वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अन्नपूर्णा माता मंदिर - फोटो : अमर उजाला
भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने अस्थाई लकड़ी की सीढ़ी का प्रबंध किया, जिसके जरिए श्रद्धालु दरबार तक पहुंचे। देर रात शयन आरती के बाद मंदिर के पट बंद हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें