डॉ. रीना के मौत के बाद जांच पड़ताल करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
दूसरी तरफ डॉ. रीना के मायके के लोगों ने सोमवार को एडीजी जोन ब्रज भूषण से मुलाकात कर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। पिता रंगनाथ सिंह ने कहा कि इस मामले में शुरू से ही ऐसा प्रतीत हो रहा है, जैसे पुलिस आरोपियों के साथ खड़ी है। घटनास्थल और साक्ष्यों से छेड़छाड़ की गई। एडीजी जोन ने आश्वस्त किया कि घटना की जांच निष्पक्षता से होगी और दोषी बच नहीं पाएगा। उधर, रीना के परिजनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कर प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग की है।