मां- बाप की हत्या का आरोपी अंबेश
- फोटो : अमर उजाला
पत्नी को तलाक देने के लिए मांग रहा था रुपये
एएसपी सिटी ने बताया आरोपी ने लॉकडाउन के दौरान कोलकाता निवासी मुस्लिम युवती सहजिया से प्रेम विवाह किया था, जो कोलकाता में ब्यूटी पार्लर चलाती है। परिवार के लोग उसे बहू के रूप में स्वीकार नहीं कर रहे थे। वह अम्बेश पर तलाक देने का दबाव बना रहे थे। इसके लिए अम्बेश रुपयों की मांग कर रहा था लेकिन पिता रुपये देने के लिए तैयार नहीं थे, जिसे लेकर दोनों में विवाद होता रहता था।