Diwali 2025: धनतेरस पर हर सेक्टर में लक्ष्मी की कृपा बरसी। धनवर्षा से व्यापारियों की बल्ले-बल्ले रही। ऑटोमोबाइल्स, सराफा, बर्तन, सजावट, मिठाई, ड्रायफ्रूट्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़े, पूजा सामग्री, रियल एस्टेट और ई-कॉमर्स समेत विभिन्न बाजारों में ग्राहकों की भारी भीड़ रही। व्याापारियों का अनुमान है कि पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 4000 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।
उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सेठ और महामंत्री किशोर सेठ के अनुसार, धनतेरस के दिन सोने की खूब बिक्री हुई। कुल सराफा कारोबार 900 करोड़ रुपये तक पहुंचा। रेशम कटरा, सुड़िया, गोविंदपुरा, चौक, बड़ादेव समेत तमाम शोरूम में खरीदारों की भीड़ उमड़ती रही।