अयोध्या विवाद के बुधवार को 25 वर्ष पूरे होने पर वाराणसी में कुछ स्थानों पर शौर्य दिवस मनाकर जुलूस निकाला गया। वही कुछ क्षेत्रों में काला दिवस के मद्देनजर दुकान बंद रखी गईं। वाराणसी में सवेंदनशील इलाकों में पूरे दिन पुलिस व पीएसी के जवान तैनात रहे। सभी एसीएम और सीओ अपने-अपने क्षेत्र में चक्रमण करते रहे। थानेदारों को भी देर रात तक चौकसी बरतने का निर्देश दिया गया था। आगे की स्लाइड्स देखें...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
Ayodhya dispute
- फोटो : अमर उजाला
बनारस में हिंदू संगठनों की ओर से बुधवार को शहर भर में छह दिसंबर के मौके पर शौर्य दिवस मनाया गया। विश्व हिंदू परिषद ने इंग्लिशिया लाइन स्थित हिंदू भवन में 25 हजार श्रीराम नाम की आहुति दी।
विज्ञापन
3 of 6
Ayodhya dispute
- फोटो : अमर उजाला
शिवसेना ने अर्दली बाजार महावीर मंदिर से जुलूस निकाला। हाथ में केसरिया ध्वज लेकर चल रहे थे। जो कचहरी, अंधरापुल, लहुराबीर, गोदौलिया से होते हुए विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करने गए।
4 of 6
Ayodhya dispute
- फोटो : अमर उजाला
उधर रामनगर में गोलाघाट स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर पर विश्व हिंदु महासंघ के नगर प्रभारी संदीप श्रीवास्तव के नेतृत्व में शौर्य दिवस मनाया गया। 51 बार हनुमान चलीसा का पाठ किया गया और प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन
5 of 6
Ayodhya dispute
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा बीएचयू परिसर में छात्रों ने मोटर साइकिल जुलूस निकाला। योगी प्रवीण के नेतृत्व में निकले जुलूस में छात्र नारेबाजी करते हुए विश्वनाथ मंदिर के पास पहुंचे थे कि यहां सुरक्षा गार्डों ने उन्हें रोक दिया। इसको लेकर छात्रों और गार्डों के बीच जमकर नोंकझोंक भी हुई लेकिन कुछ देर बाद मामला शांत हो गया और छात्र आगे निकल पड़े।
वहीं, बेनियाबाग, दालमंडी, हड़हा सराय और नई सड़क क्षेत्र की दुकानें बंद रहीं। यहां बंदी से जुड़ी तख्तियां लगी हुई थीं जिसमें काला दिवस के मद्देनजर दुकानें बंद रखने की अपील की गई थी। बंद दुकानों के सामने फेरी वालों ने अस्थाई दुकानें लगाई थी। विरोध प्रदर्शन की आशंका के मद्देनजर गंगा घाटों पर भी पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई थी।