फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलियाः सुसाइड नोट से किशोरी की मौत का खुलासा, लिखा- चंदन के बगैर जीना नामुमकिन, माफ करना पापा

Mon, 26 Mar 2018 10:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
1 of 6
demo pic
यूपी के बलिया में 21 मार्च को संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मरी दलित किशोरी के सुसाइड नोट ने घटना का खुलासा कर दिया है। सुसाइड नोट में किशोरी ने पापा से माफी मांगते हुए चंदन नाम के शख्स का जिक्र किया है। आगे की स्लाइड्स में जानें पूरा मामला...

 
विज्ञापन

2 of 6
demo pic
जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र के कसेसर निवासी मंगरु की 15 वर्षीय पुत्री गोल्डी उर्फ सोनम गांव के जूनियर हाई स्कूल में कक्षा आठ की परीक्षा देकर 21 मार्च को घर आई और शाम को चार बजे शरीर पर मिट्टी का तेल उड़ेलने के बाद आग लगाकर खुदकुशी कर ली। 

 
विज्ञापन

3 of 6
आत्महत्या
शोरगुल पर किशोरी के चाचा झगरू पास में कर रहे कार्य को छोड़ घर पहुंचे। लोगों की सहायता से आग बुझाई और पुलिस को सूचना देने के बाद उसे नगरा पीएचसी पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला था।

 

4 of 6
demo pic
सुसाइड नोट में किशोरी ने लिखा है कि उसकी मौत का कोई जिम्मेदार नहीं है। वह अपने प्रेमी चंदन के बगैर नहीं रह सकती। मुझे प्यार और परिवार दोनों चाहिये। अपने पापा से इस घृणित कार्य के लिए क्षमा भी मांगी है। साथ ही उसने अपने प्रेमी को छोड़ बाकी प्रताड़ित करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की है। उसने लिखा कि उसे और उसके परिवार वालों को आरोपियों ने रुलाया है। 

 
विज्ञापन

5 of 6
demo pic
ग्रामीणों की माने तो मृतक दलित किशोरी 27 नवंबर 2017 को डीजे में डांस करने के लिए दिल्ली भाग गई थी। जिसमें पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था। बाद में पुलिस ने समझा-बुझाकर तथा कार्रवाई नहीं करने का आश्वासन देकर बुलाया और बरामद कर घर वालों को सुपुर्द कर दिया था। जिसके बाद से लोग उसे देखकर छींटाकशी करते थे। जिसे वह सहन नहीं कर सकी और आग लगाकर जान दे दी।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
demo pic
मामले में पुलिस ने मृतक किशोरी के चाचा झगरू के तहरीर पर गांव के ही पुष्पा देवी, गुड्डू, अजय कुमार, अरविंद व विवेक कुमार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रभारी पुलिस अधीक्षक/एएसपी विजय पाल सिंह का कहना है कि किशोरी के सुसाइड नोट में प्रेमी सहित किसी भी परिवार के सदस्य को आरोपी नहीं ठहराया है। उसने सुसाइड नोट में ताना मारने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, जिसके आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें