फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़ और पथराव के बीच से गुजरा 'निरहुआ' का रोड शो, जनसभा भी कर दी गई स्थगित, ये है वजह

Wed, 10 Apr 2019 11:18 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
1 of 9
भाजपा के प्रत्याशी और भोजपुरी फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने सपा के गढ़ में अपना शक्ति प्रदर्शन किया। 'निरहुआ' ने सोमवार को आजमगढ़ में रोड शो किया। रोड शो के बाद जनसभा करने का भी कार्यक्रम निश्चित था। लेकिन 'निरहुआ' ने जनसभा स्थल पर पहुंच कर जनसभा स्थगित कर दी। 'निरहुआ' के रोड शो की तस्वीरें देखें आगे की स्लाइड्स में...
विज्ञापन

2 of 9
गाजीपुर जिले के टंडवा गांव निवासी दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने सोमवार को पहली बार आजमगढ़ की धरती पर कदम रखा। 'निरहुआ' का गांव टंडवा आजमगढ़ और गाजीपुर की सीमा पर स्थित है। इसलिए 'निरहुआ' ने पहले अपनी मां ज्योति देवी के साथ अपने पैतृक गृह पर कुलदेवी की पूजा की। इसके बाद 'निरहुआ' ने गाजीपुर के जीयापुर से आजमगढ़ में प्रवेश किया।
विज्ञापन

3 of 9
आजमगढ़ की सीमा में प्रवेश करते ही 'निरहुआ' ने 'मिशन आजमगढ़' की शुरुआत की। वहां पर मौजूद भाजपा नेता और जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवेंद्र सिंह आदि ने 'निरहुआ' का स्वागत किया। इसके बाद 'निरहुआ' का रोड शो आजमगढ़ के मेहनाजपुर से शुरू हो कर एसकेपी इंटर कॉलेज के लिए प्रस्थान किया। रास्ते में पड़ने वाले सभी चट्टी चौराहों पर रुक-रुक कर 'निरहुआ' ने लोगों को संबोधित किया।

4 of 9
'निरहुआ' का काफिला जहां से भी गुजरा लोग उनके इंतजार में खड़े ही नजर आए। जैसे-जैसे कारवां आगे बढ़ता गया लोग इसमें जुड़ते चले गए। इस दौरान 'निरहुआ' ने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि आजमगढ़ की धरती से जनता को ये संदेश देना चाहता हूं कि देश का बच्चा-बच्चा चाहता है कि नरेंद्र मोदी फिर से देश के प्रधानमंत्री बनें। इस मिशन में आजमगढ़ की जनता पूरा साथ देगी।
विज्ञापन

5 of 9
'निरहुआ' ने गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि गठबंधन के लोग निजी स्वार्थ के कारण पीएम नरेंद्र मोदी को रोकना चाहते हैं। 'निरहुआ' ने कहा कि अखिलेश यादव बहुत बड़े नेता है, पर वह गलत राह पर चल रहे हैं। हम सच के साथ है और हमेशा जीत सच की ही होती है। 
विज्ञापन

6 of 9
इसके बाद 'निरहुआ' का काफिला जब शाम 3.45 बजे तरवां बाजार के उमरी पट्टी गांव में पहुंचा तो ग्रामीणों ने काफिले को रोकने की कोशिश की। यह देख कर पुलिस ने ग्रामीणों को खदेड़ना शुरू किया। जिसके बाद ग्रामीण 'अखिलेश यादव जिंदाबाद' और 'निरहुआ तुम वापस जाओ' के नारे लगाने लगे। उधर, यह देख कर काफिले में शामिल भाजपा के समर्थकों ने ग्रामीणों को अपशब्द कहा। जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस और 'निरहुआ' के काफिले पर पथराव किया। 
विज्ञापन

7 of 9
काफिले पर पथराव करते लोग - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद 'निरहुआ' के काफिले को गांव से बाहर निकाल दिया। इसके बाद 'निरहुआ' का रोड शो खरिहानी की ओर बढ़ गया। जिला निर्वाचन अधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने कहा कि 'निरहुआ' के रोड शो की पूरी वीडियोग्राफी कराई गई है। एसडीएम और सीओ मौके पर मौजूद थे। उनके पास सारे सबूत मौजूद हैं जिसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। देर रात तीन नामजद समेत 53 लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया। पुलिससि वीडियो के द्वारा उपद्रवियों की पहचान करने में जुटी है।

8 of 9
रोड शो के दौरान भारी भीड़ देखकर दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' खुले वाहन के ऊपर चढ़ गए और जनता का अभिवादन स्वीकार किए। इस दौरान 'निरहुआ' ने 'भारत माता की जय' और 'हर-हर मोदी' के नारों के बीच जगह-जगह लोगों को संबोधित किया। सपा के गढ़ में 'हर-हर मोदी' की गूंज 40 किलोमीटर के रोड शो के दौरान कई बार सुनाई पड़ी। वहीं, खेतों में गेहूं की कटाई कर रहे किसान भी 'निरहुआ' को देखने के लिए गेंहू की कटाई छोड़कर सड़क की तरफ दौड़ पड़े। 
विज्ञापन

9 of 9
रोड शो के दौरान 'निरहुआ' ने पीएम मोदी की पक्तियां 'हम देश नहीं झुकने देंगे' को दोहराया। इसके साथ ही 'निरहुआ' ने अपना भोजपुरी गीत 'सोच के करिहा मतदनवा, सुना देश के लोग' सुना कर लोगों को वोट करने के लिए प्रेरित किया। 'निरहुआ' का रोड शो तरवां, खरिहानी, अकबेपुर मोड़, जहानागंज, सठियांव, शाहगढ़, सिधारी, रैदोपुर चौराहा होते हुए चौक रात 10:20 बजे पहुंचा। 40 किलोमीटर के रोड शो को पूरा करने में 'निरहुआ' के काफिले को 10 घंटे लग गए। रात 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर का प्रयोग वर्जित होने के कारण 'निरहुआ' ने जनसभा स्थगित कर दी। 'निरहुआ' के रोड शो में भीड़ और शहर के ट्रैफिक को संभालने में पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें