फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में डिंपल यादव ने मुंह दिखाई में मांगी दस सीटें

Thu, 02 Mar 2017 09:57 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी/आजमगढ़
विज्ञापन
1 of 5
आजमगढ़ में डिंपल यादव - फोटो : अमर उजाला
यूपी फतह करने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी और सांसद डिंपल यादव भी प्रचार में जोर शोर से लगी हुईं है। सपा की स्टार प्रचारक डिंपल यादव गुरुवार को आजमगढ़ पहुंची। यहां उन्होंने खुद को जिले की बहू बताते हुए मुंह दिखाई में10 सीटें मांगी..आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 5
dimple yadav - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी और सांसद डिंपल यादव ने गुरुवार को आजमगढ़में तीन जनसभाएं की। उन्होंने खुद को जिले की बहू बताते हुए मुंह दिखाई में10 सीटें मांगी। भाजपा और बसपा पर हमला बोलते हुए कहा कि दोनों जुमलेबाजी कर रही हैं। इनसे सावधान रहने की जरूरत है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
डिंपल यादव - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि यहां के सारे युवा मुख्यमंत्री को भैया कहते हैं तो इस रिश्ते से वह इनकी भाभी हुईं। खुद को जिले की बहू बताते हुए उन्होंने लोगों से मुंह दिखाई में सभी दस सीटें पार्टी की झोली में डालने की बात कही। भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि मन की बात करने वाले काम की बात नहीं करते हैं। 

4 of 5
dimple yadav - फोटो : अमर उजाला
डिंपल यादव ने कहा कि बसपा जहां भाजपा संग रक्षाबंधन मनाने की तैयारी में है वहीं भाजपा के नेता लोगों को भरमाने में लगे हैं। वे कहते हैं कि देश की जीडीपी बढ़ गई तो फिर सिलेंडर की कीमत बढ़ाकर 800 रुपये क्यों की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
dimple - फोटो : अमर उजाला
दावा किया कि सरकार बनने पर मुबारकपुर को तहसील का दर्जा, सिकंदरपुर में टौंस नदी पर पुल बनाने, बुनकर विपणन केंद्र का नाम हाजी मु. युनूस के नाम से रखने, एक करोड़ लोगों को एक-एक हजार रुपये पेंशन दी जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें