फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी मुठभेड़ में मारे गए किट्टू की मिली डायरी से खुलासा, इन 11 नामचीनों से अभी करनी थी वसूली

Fri, 27 Nov 2020 02:26 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी पुष्पेंद्र कुमार त्रिपाठी, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 2
बरामद लिस्ट - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए एक लाख के इनामी बदमाश रोशन गुप्ता उर्फ किट्टू उर्फ बाबू को इन दिनों शहर के 11 व्यापारियों और डॉक्टरों से 49 लाख व एक इनोवा की वसूली करनी थी। यह खुलासा मुठभेड़ में मारे जाने के बाद उसकी डायरी के पन्ने से हुआ है। पुलिस अब इन सभी व्यापारियों और चिकित्सकों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करेगी।

किट्टू के पास से मुठभेड़ के बाद एक बैग बरामद हुआ। बैग से बरामद नकदी और डायरी के एक पन्ने पर छह सराफा कारोबारियों, एक साड़ी व्यापारी, एक चिकित्सक, दो व्यापारी नेता और एक वाहन शोरूम के मालिक के नाम लिखे थे। किट्टू ने सभी के नाम के सामने रंगदारी की रकम भी लिख रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस बरामद पन्ने और अन्य कागजात की जांच कर रही है। एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि जिन लोगों के नाम किट्टू के पास से बरामद डायरी के पेज से मिले हैं उनमें से किसी ने पुलिस से शिकायत नहीं की थी।

सभी से बातचीत कर उनकी सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही पुलिस की तीन टीमें मुठभेड़ स्थल से भाग निकले एक लाख के इनामी बदमाश नरोत्तमपुर निवासी मनीष सिंह उर्फ सोनू की तलाश में लगाई गई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें