यूपी के जौनपुर जिले में धर्मांतरण का खेल अभी भी जारी है। इसमें ईसाई मिशनरी सक्रिय हैं। चंदवक थाना क्षेत्र के कुसुम्ही गांव निवासी अनिल मुसहर के घर प्रार्थना सभा हो रहा था। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देख कर प्रार्थना करने वाले हट गए। वहीं बरसठी थाना क्षेत्र भैसहा गांव में ईसाई मिशनरियों के सक्रिय होने व प्रार्थना सभा करने की सूचना पर रविवार को पहुंची पुलिस ने प्रार्थना बंद करवाया। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
jaunpur
- फोटो : अमर उजाला
यहां से पुलिस ने साथ ही दोनों पक्षों को थाने ले आई। गांव में प्रार्थना स्थल पर पुलिस आने की सूचना पर गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। भैसहा गांव में नगीना देवी पत्नी राजकरन मौर्य के घर पर ईसाई मिशनरियों द्वारा ग्रामीणों को बहकाकर धर्मपरिवर्तन व प्रार्थना करा रहे थे। इसकी जानकारी होने पर विश्व हिंदू परिषद मीरगंज नगर के मंत्री हिमांशू कौशल अपने साथ आधा दर्जन लोगों को लेकर प्रार्थना स्थल पर पहुंचकर विरोध किया।
विज्ञापन
3 of 5
jaunpur
- फोटो : अमर उजाला
साथ ही इसकी सूचना थाने पर दी। सूचना पाकर इंस्पेटर वीरेंद्र कुमार बरवार मय फोर्स मौके पर पहुंचकर प्रार्थना सभा को बंद करवाया। साथ ही पूछताछ के लिए दोनों पक्षो को थाने ले आए। उधर प्रार्थना करने आने वाले मंजू, सुशीला, गीता देवी, आरुषि मौर्य, मुन्नी देवी व शर्मिला देवी ने बताया कि हमें कोई धर्म परिवर्तन नहीं करा रहा है। सिर्फ हम लोग अपने कल्याण के लिए प्रभु यीशु की प्रार्थना करने आते हैं। पैसे व जमीन की लालच देने वाली बात झूठी है।
4 of 5
jaunpur
- फोटो : अमर उजाला
वहीं गांव के अखिलेश यादव व विनीत कुमार मौर्य ने बताया कि प्रत्येक रविवार को दूर-दूर से महिला व लड़कियां प्रार्थना करने आती हैं। जिससे ग्रामीण काफी परेशान रहते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि मछलीशहर के बसहटा गांव के बबलू, गौतम व महुआरी बनकट गांव के कृष्ण कुमार यादव प्रार्थना कराने आते हैं। लोगो को पैसे, जमीन व अन्य लालच देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करते है।
इन लोगों ने बताया कि इसका असली धर्म प्रचारक नेवढ़िया थाना के तरती सरैया गांव निवासी अशोक राजभर है, जो कभी- कभी आता है। पुलिस ने प्रार्थना कराने वाले बबलू व कृष्ण कुमार सहित शिकायत करने वाले हिमांशू, कौशल व उनके साथियों को थाने ले आकर जांच पड़ताल कर रही है।