देव दीपावली के लिए घाट पर की गई सजावट
- फोटो : अमर उजाला
निरीक्षण के दौरान मानसरोवर घाट, राजा घाट, पांडेय घाट, बलुआघाट, ब्रह्मा घाट, हनुमानगढ़ी घाट और मणिकर्णिका घाट के बगल वाले हिस्से में रोशनी का अभाव पाया गया। मेयर ने संबंधित अधिकारियों को इन स्थानों पर तुरंत समुचित प्रकाश व्यवस्था करने को कहा। साथ ही उन्होंने नमो घाट के उस पार गंगा पार डोमरी क्षेत्र में, जहां मियावाकी वन लगाया गया है, वहां फ्लड लाइट लगाने के निर्देश दिए। सभी घाटों पर स्वच्छ काशी, सुंदर काशी के बैनर लगाने व संदेश लिखवाने का भी निर्देश दिया गया। नाव से भ्रमण के दौरान मेयर ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा, सुरक्षा तथा स्वच्छता को लेकर घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सीढ़ियों की स्थिति और अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया।