फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी की देव दीपावली का अद्भुत नजारा: 30 तस्वीरों में देखें- आतिशबाजी के बीच ऐसे हुआ 84 गंगा घाटों पर दीपदान

Fri, 15 Nov 2024 10:54 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, वाराणसी।

सार

Dev Deepawali 2024: काशी में शुक्रवार को धूमधाम से देव दीपावली का उत्सव मनाया गया। देश भर से काशी पहुंचे पर्यटकों ने इस उत्सव का भरपूर आनंद उठाया। इस दौरान नमो घाट का लोकार्पण भी किया गया। 
विज्ञापन
1 of 30
काशी में देव दीपावली पर जगमग हुआ नमो घाट - फोटो : अमर उजाला
देव दीपावली के अवसर पर काशी के 84 घाटों समेत शहर के सभी कुंड, तालाब व विभिन्न मंदिर दीपों की रोशनी से नहा उठे। इस दौरान नाविकों ने लाखों पर्यटकों को गंगा की सैर कराई। छोटे-बड़े तीन हजार से अधिक नावों, बजड़े और क्रूज में सवार होकर पर्यटकों ने शिवरंजनी के तट पर सजी दीपमाला का दीदार किया। तस्वीरों में देखें- काशी की देव दीपावली का अनोखा नजारा....
विज्ञापन

2 of 30
काशी की देव दीपावली पर गंगा आरती। - फोटो : अमर उजाला
देव दीपावली पर जाह्नवी सेवा समिति की ओर अस्सी घाट पर गंगा पूजन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से देव दीपावली की शाम यादगार बन गई।
 
विज्ञापन

3 of 30
काशी की देव दीपावली - फोटो : अमर उजाला
घाट पर रंग बिरंगी बत्तियों, फूलों से आकर्षक सजावट ऐसी की गई थी कि हर कोई एकटक देखता ही रहा। यहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। हर हर महादेव की चारो ओर सुनाई देती रही। 

4 of 30
काशी की देव दीपावली - फोटो : अमर उजाला
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गंगा पूजन से आयोजन की शुरुआत हुई। इसके बाद बटुकों ने मां गंगा की आरती उतारी।
विज्ञापन

5 of 30
काशी की देव दीपावली - फोटो : अमर उजाला
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देखने को मिली।
विज्ञापन

6 of 30
काशी की देव दीपावली - फोटो : अमर उजाला
अस्सी घाट पर मौजूद लोग हर हर गंगे, हर हर महादेव के जयकारे लगाते रहे। बच्चे, महिला और बड़े लोग हर कोई इस पल को अपने कैमरे में कैद करने में लगा रहा।
विज्ञापन

7 of 30
काशी की देव दीपावली - फोटो : अमर उजाला
ड्रैगन लाइट से लैस रहे नाविक
देव दीपावली पर नाविक ड्रैगन लाइट से लैस होकर गंगा में नाव लेकर उतरे। रात होने की वजह से सभी नाविक एक दूसरों को शोर के बीच लाइट की मदद से एक दूसरे को दाएं बाएं से आने जाने का संदेश दे रहे थे।

8 of 30
काशी की देव दीपावली - फोटो : अमर उजाला
देव दीपावली के अवसर पर बाबा विश्वनाथ धाम को विशेष रूप से सजाया गया। रंग- बिरंगी लाइटों से पूरा धाम जगमगा रहा था। 

9 of 30
काशी की देव दीपावली - फोटो : अमर उजाला
देव दीपावली का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी हुई। सभी घाट रंग- बिरंगी लाइटों से जगमगा रहे थे। 

10 of 30
काशी की देव दीपावली - फोटो : अमर उजाला
देव दीपावली के अवसर पर सलामी दी गई। 

11 of 30
काशी की देव दीपावली - फोटो : अमर उजाला
काशी की देव दीपावली देखने के लिए सभी घाटों पर पर्यटकों का जमघट लगा रहा। इस दौरान युवाओं ने दीप जलाकर इस मौके को कैमरे में कैद किया। 

12 of 30
काशी की देव दीपावली - फोटो : अमर उजाला
काशी की देव दीपावली पर अस्सी घाट पर लाखों की संख्या में पर्यटक पहुंचे। यहां गंगा आरती देखने के बाद युवाओं ने जमकर सेल्फी ली।

13 of 30
काशी की देव दीपावली - फोटो : अमर उजाला
काशी में देव दीपावली के अवसर पर सभी घाट रंग- बिरंगी लाइटों से सजाए गए। 

14 of 30
काशी की देव दीपावली - फोटो : अमर उजाला
काशी में देव दीपावली के अवसर पर जमकर आतिशबाजी हुई।

15 of 30
काशी की देव दीपावली - फोटो : अमर उजाला
काशी की देव दीपावली देखने के लिए देश के विभिन्न शहरों से पर्यटकों का आगमन हुआ। इस दौरान लोगों ने जमकर इस मौके का लुत्फ उठाया। 

16 of 30
काशी की देव दीपावली - फोटो : अमर उजाला
काशी की देव दीपावली के दौरान आतिशबाजी की गई। 

17 of 30
काशी की देव दीपावली - फोटो : अमर उजाला
देव दीपावली के अवसर पर भारी भीड़ के बीच शोहदों ने पुलिस की परवाह न करते हुए जमकर मनमानी की।  

18 of 30
काशी की देव दीपावली - फोटो : अमर उजाला
देव दीपावली पर शाम के साथ ही गंगा घाटों पर भीड़ का दबाव बढ़ता चला गया। हालत यह थी कि शाम सात बजे के बाद गंगा घाटों और उनकी ओर जाने वाली गलियों में पैर रखने की जगह तक नहीं रह गई थी। 

19 of 30
काशी की देव दीपावली - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि वाराणसी ही नहीं बल्कि देश, विदेश से बढ़ी संख्या में लोग काशी की देव दीपावली के गवाह बन रहे हैं। साल दर साल लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है। 

20 of 30
काशी की देव दीपावली - फोटो : अमर उजाला
देव दीपावली पर काशी के मठों व मंदिर भी दीपों से जगमग हुए। चहुंओर दीपों की लड़िया सजाई गईं तो देव विग्रहों का शृंगार कर पूजन अर्चन हुआ।

21 of 30
काशी की देव दीपावली - फोटो : अमर उजाला
दुर्गाकुंड, संकटमोचन, तुलसी मानस मंदिर, कालभैरव, बटुक भैरव, मंगला गौरी, शैलपुत्री, महामृत्युंजय महादेव आदि मंदिरों में हजारोें दीप जलाए गए।

22 of 30
काशी की देव दीपावली - फोटो : अमर उजाला
काशी में देव दीपावली पर भक्तों ने मंदिरों में पूजन अर्चन किया। दुर्गाकुंड में भजन संध्या में कलाकारों ने भजनों से हाजिरी लगाई। 

23 of 30
काशी की देव दीपावली - फोटो : अमर उजाला
देव दीपावली का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान वाराणसी के बबुआ पांडेय घाट पर सीएम योगी आदित्यनाथ का दीयों से 'बटोगे तो कटोगे' नारा लिखा गया।

24 of 30
काशी की देव दीपावली - फोटो : अमर उजाला

नमो घाट पर गूंजा नमो शांताकरम...
नमो घाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत स्वरांगना बनर्जी के कथक से हुई। बोल थे रंग डाले गुलाबी चुनरिया, मोहे मारे नजरिया संवरिया रे। प्रिंस ग्रुप ने नमो विश्वकर्ता नमो विघ्नहर्ता, नमो शांताकरम नमो निर्विकारम ये धरती ये अंबर ये दरिया ये समंदर ये दिलकश नजारे सभी है तुम्हारे नमो नमो नमो नमो नमो नमो पर ग्रुप डांस पेश किया।

25 of 30
काशी की देव दीपावली - फोटो : अमर उजाला
यूएसए और आस्ट्रेलिया के कलाकारों में सुजाता ने श्री नटराज कॉस्मिक शिव नृत्य पेश किया। 

26 of 30
काशी की देव दीपावली - फोटो : अमर उजाला
अभिलिप्सा पंडा ने हर हर शंभू शिव महादेवा वाराणसीनाथमनाथनाथं श्री विश्वनाथं शरणं प्रपद्ये से चार चांद लगा दिया। इसके बाद भोजपुरी गायक कल्पना ने गणपति वंदना की प्रस्तुति की दर्शकों ने तारीफ की।

27 of 30
काशी की देव दीपावली - फोटो : अमर उजाला
काशी में देव दीपावली के अवसर पर नमो घाट पर लोकार्पण समारोह में कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी। 

28 of 30
काशी की देव दीपावली - फोटो : अमर उजाला
काशी में देव दीपावली के अवसर पर नमो घाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी।

29 of 30
काशी की देव दीपावली - फोटो : अमर उजाला
देव दीपावली के अवसर पर काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार को मनमोहक तरीके से सजाया गया था। 
विज्ञापन

30 of 30
काशी की देव दीपावली - फोटो : अमर उजाला
काशी में देव दीपावली के अवसर पर जमकर आतिशबाजी की गई।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें