वाराणसी में बहु के खाना न बना पाने पर बात पंचायत तक पहुंची। इसके बाद पंचायत ने अपना फैसला सुनाया। घटना को लेकर पूरे इलाके में चर्चा रही। आगे की स्लाइड्स देखें...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
फाइल
जिले के चोलापुर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी तीन माह पूर्व हुई थी। विवाह के बाद बहु ससुराल आई तो युवक के मां-बाप ने उसे घर की जिम्मेदारी संभालने और दोनों समय परिवार के लोगों के लिए खाना बनाने को कहा।
विज्ञापन
3 of 6
Marriage
आरोप है कि बार-बार कहने के बावजूद विवाहिता भोजन नहीं बना सकी तो इस बात की शिकायत उसके मायके की गई। मायके पक्ष के लोगों ने कहा कि उनकी बेटी को खाना बनाना आता है।
4 of 6
marriage
इस पर ससुराल पक्ष के लोगों ने कहा कि यदि वह ऐसा करके दिखा दे तो हमें कोई आपत्ति नहीं है। इसको बात को लेकर दोनों पक्षों की पंचायत बुलाई गई और विवाहिता से खाना बनाने को कहा गया मगर वो ऐसा न कर सकी।
विज्ञापन
5 of 6
demo pic
आखिरकार पंचों की मौजूदगी में दोनों पक्षों की सहमति से युवक और विवाहिता के अलग रहने का निर्णय लिया गया।