फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी यात्राः आईआईटीयंस के ठुमकों ने मचाया धमाल, डांस का दीवाना बना देंगी तस्वीरें 

Sun, 20 Jan 2019 10:19 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
iit bhu - फोटो : amar ujala
आईआईटी बीएचयू में चल रहे सांस्कृतिक उत्सव काशीयात्रा में तकनीक के हुनरमंदों ने शनिवार को अपनी कला का ऐसा प्रदर्शन किया कि हर किसी ने दांतों तले उंगली दबा ली। राजपूताना ग्राउंड पर आयोजित डांस कंप्टीशन में एक से बढ़कर एक गीतों पर आईआईटीयंस ने मंच पर अदा और अंदाज से खूब धमाल मचाया। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
विज्ञापन

2 of 6
iit bhu - फोटो : amar ujala
तालियों की गड़गड़ाहट के बीच बनारस, दिल्ली सहित अन्य जगहों से आए प्रतिभागियों के उम्दा प्रदर्शन देख दर्शक भी अपने को रोक नहीं पाए और थिरकते रहे। उधर ललित कला में स्केचिंग, पेंटिंग आदि कलाओं का प्रदर्शन कर जीत की दावेदारी रखी। 

 
विज्ञापन

3 of 6
iit bhu - फोटो : amar ujala
दूसरे दिन के कार्यक्रम की शुरुआत नाटक से हुई इसमें शिक्षा के प्रति जागरूकता, आतंकवाद, बेरोजगारी, महिला सशक्तीकरण जैसे विषयों पर प्रतिभागियों ने नाटक का मंचन कर लोगों को सामाजिक समस्याओं के प्रति आवाज उठाने के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया। 

 

4 of 6
iit bhu - फोटो : amar ujala
इसके बाद दोपहर में राजपूताना ग्राउंड पर नृत्य प्रतियोगिता की शुरुआत हुई जो शाम पांच बजे तक चली। इसमें प्रतिभागियों ने डोला रे डोला, घूमर-घूमर घूमे रे, छम्मा-छम्मा बाजे रे मेरी पैजनिया से लेकर एक से बढ़कर बालीवुड गीतों पर मंच पर ठुमके लगाए। 

 
विज्ञापन

5 of 6
iit bhu - फोटो : amar ujala
175 प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुति से लोगों का दिल जीत लिया। नीरज यादव और साहिल खान ने निर्णायक की भूमिका निभाई। काशीयात्रा में चल रहे एकल गायन प्रतियोगिता का फाइनल रविवार को बीएचयू शताब्दी कृषि भवन सभागार में होगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
iit bhu - फोटो : amar ujala
प्रतिभागियों की संख्या अधिक होने की वजह से दो राउंड वाले इस प्रतियोगिता को तीन राउंड में कराना पड़ा। शनिवार को दूसरे राउंड में 61 प्रतिभागियों ने शास्त्रीय, बालीवुड गीतों की प्रस्तुति से फाइनल में जगह बनाने के लिए एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें