फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दालमंडी: सबसे बड़ी कार्रवाई...21 भवन तोड़े गए, विरोध में टिन शेड पर पेट्रोल डालकर लगाई आग; छह हिरासत में

Tue, 10 Feb 2026 06:06 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: दालमंडी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दाैरान व्यापारियों ने विरोध शुरू कर दिया। पुलिस ने दालमंडी व्यापार मंडल अध्यक्ष समेत छह लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
1 of 8
व्यापारी को हिरासत में लेकर जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
Dalmandi Varanasi: दालमंडी में सोमवार को अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की गई। नगर निगम द्वारा चिह्नित किए गए 21 भवनों को बुलडोजर से तोड़ा गया। कार्रवाई के दौरान जब टीम पांचवें भवन संख्या सीके 40/71 को ध्वस्त करने पहुंची तो मकान की खिड़की से भवन स्वामी रहमत अली बोतल में भरा पेट्रोल नीचे टिन शेड पर छिड़कने लगा। पेट्रोल गली में खड़ी पुलिस टीम और अफसरों पर भी पड़ा। उसने पेट्रोल में आग लगा दी, जिससे टिन शेड पर तेज आग जलने लगी। बाजार में भगदड़ मच गई। रहमत आग लगाकर भाग गया।

विज्ञापन

2 of 8
दुकान की छत पर लगाई आग। - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर पहुंची बाइक एंबुलेंस ने आग बुझाई। पुलिस ने वहां से उसके भाई नौशाद को हिरासत में ले लिया। इसके बाद विरोध कर रहे दालमंडी व्यापार मंडल अध्यक्ष फारुक समेत छह लोगों को हिरासत में लिया गया। इस दौरान पुलिस और व्यापारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। 
विज्ञापन

3 of 8
ध्वस्तीकरण के दाैरान दालमंडी में घुप्प अंधेरा। - फोटो : अमर उजाला
दोपहर करीब 12 बजे चौक थाने से एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी फोर्स के साथ कार्रवाई के लिए पहुंचे। उनके साथ प्रशासन के अधिकारी और पीडब्ल्यूडी की टीम भी थी। टीम ने नगर निगम के चिह्नित भवनों को तोड़ना शुरू किया तो व्यापारियों ने विरोध जताया और दावा किया कि भवन जर्जर नहीं हैं। कुछ लोगों ने 10 दिन की मोहलत मांगी, जिसे टीम ने यह कहते हुए खारिज कर दिया कि जर्जर भवन की नोटिस एक सप्ताह पहले ही चस्पा कर दी गई थी।

4 of 8
दालमंडी चौड़ीकरण की कार्रवाई जारी है। - फोटो : अमर उजाला
टीम की कार्रवाई जारी रही। चार मकान तोड़ने के बाद जैसे ही पांचवें मकान पर मजदूरों ने टिन शेड हटाना शुरू किया, छत की खिड़की से भवन स्वामी रहमत हाथ में कागज लेकर चिल्लाने लगा कि उसके पास कोर्ट का आदेश है और उसका मकान जर्जर नहीं है। टीम ने अनाउंस कर छत से हटने को कहा, लेकिन वह चिल्लाता रहा और हाथ में पकड़ी बोतल से नीचे टिन शेड और गली में पेट्रोल फेंकने लगा। इससे पहले कि पुलिस फोर्स, अधिकारी, मजदूर या वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उसने आग लगा दी और भाग गया। आग की तेज लपटें देख लोग भागने लगे।
विज्ञापन

5 of 8
दालमंडी में सुरक्षाकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने दमकल को सूचना दी, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। इसके बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई फिर शुरू की गई। शाम करीब पांच बजे तक कार्रवाई जारी रही। अब मंगलवार से भवनों का मलबा हटाने का काम किया जाएगा। कार्रवाई के दौरान दालमंडी आने-जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई थी और आग की घटना के बाद लोगों का आवागमन रोक दिया गया।
विज्ञापन

6 of 8
दालमंडी में तोड़फोड़ देखतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन केके सिंह ने बताया कि नगर निगम द्वारा जारी जर्जर मकानों की सूची के आधार पर ही कार्रवाई की गई है। सभी 21 मकानों को तोड़ दिया गया है। अब तक कुल 50 मकानों को ध्वस्त किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि जर्जर भवन स्वामियों को 31 जनवरी को नोटिस जारी कर दिया गया था। ये सभी मकान लगभग 100 साल से अधिक पुराने और जर्जर स्थिति में थे।
विज्ञापन

7 of 8
युवकों को हिरासत में लेकर जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
महिलाएं भी विरोध में उतरीं
कार्रवाई के दौरान घरों से महिलाएं भी बाहर निकल आईं। उन्होंने मकान तोड़े जाने का विरोध किया और कहा कि नगर निगम ने गलत सूची जारी की है। उनका कहना था कि उनके मकान जर्जर नहीं हैं और जबरन तोड़े जा रहे हैं। कुछ महिलाएं रो रही थीं और उनका कहना था कि उनके पास कोर्ट का स्टे है, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

8 of 8
दालमंडी में युवक को हिरासत में लिया गया। - फोटो : अमर उजाला
कार्रवाई के दौरान पर्याप्त फोर्स तैनात थी और ड्रोन से निगरानी भी कराई गई। गली में लोगों पर पेट्रोल फेंकने और आग लगाने वाले रहमत की तलाश की जा रही है। भगदड़ के दौरान वह भागने में सफल रहा। - गौरव बंसवाल, डीसीपी काशी जोन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें