फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दालमंडी: 25 भवनों को तोड़ने के लिए लगे हैं 200 मजदूर, प्रशासन ने की मुनादी; मलबे को हटाया जा रहा

Fri, 23 Jan 2026 04:37 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Dalmandi Varanasi: दालमंडी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी है। बीते बुधवार को आठ मकानों पर एक साथ कार्रवाई हुई। इसे लेकर दुकानदार और व्यापारी अपना साइलेंट विरोध जता रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
दालमंडी में कार्रवाई जारी है। - फोटो : अमर उजाला
Varanasi News: दालमंडी क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत बृहस्पतिवार को प्रशासन की ओर से मुनादी कराई गई। दोपहर दो बजे के बाद क्षेत्र में लाउड हेलर के माध्यम से लोगों को चिह्नित भवनों को तोड़ने की सूचना दी गई। साथ ही एक दिन पहले 25 भवन तोड़ने की कार्रवाई चल रही है। जिसे आगे बढ़ाया गया। उनके मलबे को हटाने का काम किया जा रहा है। 
विज्ञापन

मार्केट की सबसे ऊंची बिल्डिंग सहित 8 भवनों पर चला हथौड़ा

2 of 6
दालमंडी में सबसे ऊंची बिल्डिंग पर चला हथौड़ा। - फोटो : अमर उजाला
पीडब्ल्यूडी की ओर से  200 मजदूरों को लगाया गया है। जो पुराने और क्षतिग्रस्त हिस्सों का मलबा हटाने में जुटे हैं। मलबा हटने के बाद सड़क के दोनों ओर चौड़ाई का आकलन किया जाएगा, ताकि आगे की कार्ययोजना तय की जा सके। दालमंडी क्षेत्र में पुलिस बल तैनात था। जिन भवनों पर कार्रवाई चल रही थी, उनके आसपास बैरकेडिंग कर दी गई थी। स्थानीय लोगों और व्यापारियों में मिली-जुली प्रतिक्रिया है। 
विज्ञापन

3 of 6
दालमंडी चौड़ीकरण की कार्रवाई जारी है। - फोटो : अमर उजाला
कुछ का कहना है कि चौड़ीकरण से यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, कुछ वैकल्पिक व्यवस्था और उचित मुआवजा की मांग कर रहे हैं। एसीपी दशाश्वमेध डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि पूरे क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। 

4 of 6
दालमंडी में कार्रवाई हो रही है। - फोटो : अमर उजाला
बीते बुधवार को दालमंडी की सबसे ऊंची बिल्डिंग सहित एक दिन में 8 भवनों पर हथौड़ा चलाया गया। पहले 11, फिर 6 और आज 8 भवनों सहित कुल 25 भवनों को तोड़ने की कार्रवाई हुई। इसके लिए 200 मजदूर लगाए गए हैं। पुलिस पैरामिलिट्री फोर्स की मौजूदगी में अभियान को आगे बढ़ाया गया। लोग विरोध भी करते रहे। सुबह जैसे ही दालमंडी प्रशासनिक टीम की एंट्री हुई पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया। 
विज्ञापन

5 of 6
दालमंडी में कार्रवाई को लेकर माैजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने सबसे पहले दुकानों को बंद कराया, इसके बाद पीडब्ल्यूडी के मजदूरों ने ताबड़तोड़ हथौड़ा एक्शन शुरू कर दिया। ध्वस्तीकरण की जद में आए मकानों में दालमंडी की सबसे ऊंची और बड़ी बिल्डिंग भी शामिल रही, जिसे धराशायी करने का काम शुरू होते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी लाउड हेलर से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दालमंडी चौड़ीकरण योजना। - फोटो : अमर उजाला
एडीएम सिटी आलोक वर्मा ने बताया कि दालमंडी चौड़ीकरण योजना में प्रभावित लोग स्वेच्छा से कैंप ऑफिस पहुंचकर रजिस्ट्री करा रहे हैं और हर कार्रवाई में संबंधित भवन स्वामियों की सहमति ली जा रही है। चौक थाने में कैंप ऑफिस में अब तक 25 मकानों की रजिस्ट्री हो चुकी है, जिनका मुआवजा भी वितरित किया जा चुका है। 21 जनवरी को उन 8 मकानों का ध्वस्तीकरण शुरू कराया गया है जिन्हें पहले ही मुआवजा मिल चुका था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें